
बिलासपुर। गुरू घासीदास विश्वविद्यालय ( Guru Ghassidas VishwavidayalayaKoni, Bilaspur, (C.G.)) के प्रशासन विभाग द्वारा दिनांक 07 अक्टूबर, 2021 को संशोधन पत्र जारी किया गया है। जिसके तहत विज्ञापन संख्या 3321 आरईसी./प्रशासन/2021 को वैधानिक पदों कुलसचिव (एक पद) एवं वित्ताधिकारी (एक पद) (03 वर्षों के सावधिक आधार पर) पर नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी किया गया है। इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 08 नवंबर, 2021 किया है।
आवेदनकर्ता अधिक जानकारी के लिए( Guru Ghassidas VishwavidayalayaKoni, Bilaspur, (C.G.)) की वेबसाइट www.ggu.ac.in का निरंतर अवलोकन करते रहें।
