
रायसेन – जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव के निर्देशानुसार विकासखसण्ड स्तर पर रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं। सॉची जनपद पंचायत परिसर में आयोजित रोजगार मेले में 508 युवाओं द्वारा पंजीयन कराया गया, जिनमें से 281 युवाओं का मेले में शामिल विभिन्न कम्पनियों द्वारा चयन किया गया।
मप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत आयोजित इस रोजगार मेले में आईटीसी कम्पनी द्वारा 49 युवाओं का, स्वामी अमवीरा चेतन्या सेवा द्वारा 37 युवाओं का, नव भारत फर्टिलाईजर लिमिटेड द्वारा 31 युवाओं का, विवेकानंद संस्था द्वारा 24 युवाओं का, ववर्ड वाईड सिक्योरिटी मण्डीदीप में आठ युवाओं का, आई सेक्ट भोपाल में तीन युवाओं का, एमएस सोल्युशन में दस युवाओं का, आई सेक्ट तामोट में 19 युवाओं का तथा आर सेटी द्वारा 100 युवाओं का चयन किया गया है। कुछ कम्पनियों द्वारा सीधे रोजगार हेतु तथा कुछ कम्पनियों द्वारा रोजगार के पूर्व प्रशिक्षण हेतु युवाओं का चयन किया गया है।
