भिलाई, 07 जून , हाउसिंग बोर्ड भिलाई में सिंधी समाज लगभग 60 वर्षों से निवासरत है। और समाज द्वारा लगातार 50 वर्षों तक अपने ईष्ट देव श्री झूलेलाल जी की पूजा अर्चना,भंडारा खुले मैदान और खुली छत के नीचे आयोजित किया जाता था। व्यथित समाज द्वारा किए गए लगातार प्रयासों से 11 वर्ष पूर्व आम्रपाली वनांचल सिटी प्रोजेक्ट के द्वारा 6000 स्क्वायर फिट जमीन पर बाउंड्री वाल के साथ 700 स्क्वायर फिट के हाल में मंदिर का निर्माण कर आदर्श सिंध ब्रादर मंडल समिति को हैंड ओवर किया गया था ।
इसका शुभारंभ चकरभाठा संत साईं श्री लालदास साहिब जी के करकमलों से साईं झूलेलाल धाम 32 एकड़ हाउसिंग बोर्ड औद्योगिक क्षेत्र भिलाई में 18 मार्च 2015 को किया गया था और इन 11 वर्षों के दौरान समाज के संरक्षक अर्जुन दास पोपटानी,उनके पुत्र अनिल पोपटानी के विशेष सहयोग एवं समाज के द्वारा आपसी सहयोग से एक अतिरिक्त हाल, शौचालय,स्नानागार का निर्माण,विधायक निधि से दो हाल,सांसद निधि से एक हाल भी निर्माण करवाया गया था और इन वर्षों में जनहितैषी योजनाओं के अंतर्गत आक्सीजन सिलेंडर की निशुल्क सेवा,रक्तदान शिविर, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, निशुल्क दवा वितरण,सार्वजनिक प्याऊ,मतदाता जागरूकता शिविर कार्य किये जाते हैं।
समाज के अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र कृष्णानी जी द्वारा जानकारी दी गई कि वर्तमान में समाज के द्वारा दुर्ग जिले में निर्मित झूलेलाल मंदिरों के गुंबद में से सबसे ऊंचा 45 फिट गुंबद निर्माण सहित अनेकों विकास कार्य किये जा रहे हैं।इन कायों का शुभारंभ कल सुबह 08 जून 2026 सोमवार को सुबह 10 बजे प्रख्यात समाजसेवी एच टी सी के डायरेक्टर इंद्रजीत सिंह छोटू भईया जी के करकमलों से पूजन अर्चन से प्रारंभ होगा इस अवसर पर समिति ने समाज के सभी सदस्यों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।
यह भी पढ़ें
