

- इस अवसर पर कुलपति प्रो. संजय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को लीड मॉलिक्यूल की पहचान, दवा विकास प्रक्रिया, फार्मासिस्ट की भूमिका, और भारतीय फार्मास्यूटिकल उद्योग की वैश्विक स्थिति पर जानकारी दी।
- कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विनय गौतम, सीनियर सेफ्टी राइटर, Fortrea Scientific Pvt. Ltd. ने फार्माकोविजिलेंस एवं रोगी सुरक्षा विषय पर प्रभावशाली व्याख्यान दिया।
लखनऊ , 26 सितम्बर , डॉ. शकुंतला मिश्र राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ के इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा विश्व फार्मासिस्ट दिवस का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर स्थित लिंब सेंटर में उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक प्रो. भारत मिश्रा द्वारा अतिथियों के स्वागत एवं कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए किया गया। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक व सांस्कृतिक गतिविधियों जैसे कि रंगोली प्रतियोगिता, क्विज, भाषण प्रतियोगिता, और पीपीटी प्रेजेंटेशन आदि का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. संजय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को लीड मॉलिक्यूल की पहचान, दवा विकास प्रक्रिया, फार्मासिस्ट की भूमिका, और भारतीय फार्मास्यूटिकल उद्योग की वैश्विक स्थिति पर जानकारी दी। कुलपति ने रोगी सुरक्षा, प्रिस्क्रिप्शन ऑडिट, और दिव्यांगजनों की सेवा में फार्मासिस्ट की सक्रिय भागीदारी को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को सांकेतिक भाषा सीखने और समाजसेवा में आगे आने के लिए प्रेरित किया।
कुलपति महोदय ने विद्यार्थियों को आश्वासन दिया कि इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक अनुसंधान सुविधाएं एवं अधोसंरचना उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि वे समय-समय पर विभाग का दौरा कर विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे ताकि उनकी शैक्षणिक आवश्यकताओं एवं समस्याओं को समझा जा सके।
कार्यक्रम में डीन अकादमिक डॉ. वी.के. सिंह, रजिस्ट्रार श्री रोहित सिंह, एवं प्रॉक्टर डॉ. सी.के. दीक्षित की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनकी उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ी।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विनय गौतम, सीनियर सेफ्टी राइटर, Fortrea Scientific Pvt. Ltd. ने फार्माकोविजिलेंस एवं रोगी सुरक्षा विषय पर प्रभावशाली व्याख्यान दिया।
अंत में विविध प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। यह आयोजन न केवल छात्रों के ज्ञानवर्धन के लिए उपयोगी रहा, बल्कि उन्हें फार्मेसी क्षेत्र में समाज सेवा की ओर भी प्रेरित किया।
trending video
