अयोध्या, 25 अप्रेल , अभाविप अयोध्या महानगर के डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय (Dr. Rammanohar Lohia Avadh University ) इकाई द्वारा विश्वविद्यालय में व्याप्त शैक्षिक और मूलभूत व्यवस्थाओं/स्नातक एवं परास्नातक सम सेमेस्टर की बहुविकल्पीय परीक्षाओं में लागू निगेटिव मार्किंग को समाप्त करने की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने सशक्त आवाज बुलंद की।
विश्वविद्यालय प्रशासन (Dr. Rammanohar Lohia Avadh University ) को अवगत कराते हुए कुलपति को सम्बोधित ज्ञापन कुलसचिव को सौंपा गया, जिसमें छात्रों के शैक्षणिक हितों को ध्यान में रखते हुए इस निर्णय को तत्काल वापस लेने की मांग की गई।
