
- कार्यक्रम का समापन ताइक्वांडो टीम के शानदार मार्शल आर्ट प्रदर्शन से हुआ। इसमें शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए छात्र नेताओं का चयन भी किया गया। इसमें हेड बॉय के रूप में रोहित त्रिवेदी और हेड गर्ल के रूप में मरहबा वकार का चयन किया गया।
लखनऊ , 13 जुलाई ,campus samachar.com, डॉ. एल. पी. लाल कॉलेज ( Dr L P Lal Memorial College in Sitapur Rd Lucknow ) की ओर से छात्र संसद का भव्य आयोजन रविवार 13 जुलाई को मधुपुरम, आईआईएम रोड, भिटौली, स्थित कॉलेज परिसर में किया गया। इसका उद्देश्य छात्रों में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी और आत्मविश्वास जैसे गुणों को विकसित करना था। कार्यक्रम का समापन ताइक्वांडो टीम के शानदार मार्शल आर्ट प्रदर्शन से हुआ। इसमें शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए छात्र नेताओं का चयन भी किया गया। इसमें हेड बॉय के रूप में रोहित त्रिवेदी और हेड गर्ल के रूप में मरहबा वकार का चयन किया गया।
हम्द अख्तर डिप्टी हेड बॉय और आर्या सिंह डिप्टी हेड गर्ल बनीं। छात्र संसद के चार स्तंभ और उनके प्रतिनिधि में गांधी हाउस से कैप्टन अंशिका शर्मा, वाइस कैप्टन विकास साहू, प्रीफेक्ट्स में अवंतिका द्विवेदी, जीत रावत, लक्ष्य पटेल, योगराज प्रताप, इल्मा और अरीबा खान का चुनाव किया गया। नेहरू से कैप्टन दीप्ति सिंह, वाइस कैप्टन काव्या सिंह, प्रीफेक्ट्स के रूप में प्रियंका, मान्या, फातिमा, इकरा, आदर्श और मोहम्मद रेहान चयनित किये गए।
लिंकन से कैप्टन हर्षिता, वाइस कैप्टन प्रतिज्ञा यादव, प्रीफेक्ट्स के रूप में लावन्या, शिक्षा, पियूष, सक्षम कुमार झा, पूर्वी और दृष्टि का चुनाव किया गया। टैगोर से कैप्टन साक्षी यादव, वाइस कैप्टन प्रखर, प्रीफेक्ट्स के रूप में एकता, प्रियांशी रावत, सोनाक्षी, स्वास्तिक, आयुष, अपूर्व और अंशिका सिंह चुनी गईं। पांच मुख्य क्लब और उनके प्रतिनिधियों में कल्चरल से अनुष्का शर्मा, चिंकी, शाश्वती और शुभांगी, साइंस से अंश उपाध्याय, मोहम्मद रेहान, श्रेया और अरनव, लिटरेरी से सुजाता, अनमोल तिवारी, श्रेया और आराध्या दीक्षित, रिपोर्टर क्लब से अस्फी, स्तुति सिंह, पीयूष और वर्तिका, स्पोर्ट्स से अभिषेक शर्मा, ऋषि, सृष्टि शर्मा और दीप्ति का चयन किया गया।
