लखनऊ, 14अप्रेल, भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती ( Dr BR Ambedkar Jayanti ) से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के नाम पत्र लिखकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की है. सीएम योगी ने अपने पाती के जरिए बाबा साहेब को संविधान की रूपरेखा तैयार करने वाले महान पुरुष बताते हुए कृतज्ञता व्यक्त की.
सीएम योगी ने लिखा कि आंबेडकर जी की दूरदृष्टि से करोड़ों लोगों को गरिमामयी जीवन का अधिकार मिला. विजन, मिशन और लगन के धनी बाबासाहेब के हर शब्द आज भी प्रेरणा स्रोत हैं. उनकी आर्थिक सोच और शिक्षा के प्रति दूरदृष्टि अमूल्य है. उन्होंने राजकोषीय संघवाद का महत्वपूर्ण विचार दिया, जो आज भी प्रासंगिक है. मुख्यमंत्री ने बाबासाहेब का प्रसिद्ध संदेश याद दिलाया, शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो.
