- बाबा आंबेडकर अपने कार्यो से शून्य से शिखर पर पहुँचे-प्रो ओंकार पाठक
- बाबा साहेब व्यक्ति नहीं बल्कि एक चिंतन-प्रो.जितेंद्र सिंह
गोंडा , 14 अप्रेल , बाबा भीमराव अम्बेडकर सिर्फ एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक चिंतन है एक ऐसी विचारधारा जो सदा समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी उक्त बातें श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कालेज के विज्ञान संकाय में आयोजित अंबेडकर जयंती ( Dr. Bhim Rao Ambedkar Jayanti ) के अवसर पर प्रभारी प्राचार्य प्रो जितेन्द्र सिंह ने कही वहीं मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए डॉ ओंकार पाठक ने कहा बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर ने अपने जीवन संघर्ष के दौरान प्रत्येक चुनौती को चुनौती दी और शून्य से शिखर तक पहुंचने में सफलता प्राप्त की l

वाणिज्य संकाय के डीन प्रोफेसर बीपी सिंह ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के आदर्शों पर चलने के लिए छात्र-छात्राओं को उत्प्रेरित किया l प्रो अरविंद कुमार शर्मा ने बाबा भीमराव अम्बेडकर ( Dr. Bhim Rao Ambedkar Jayanti) के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला l कार्यक्रम में आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के प्रोफेसर संजय पाठक विशिष्ट अतिथि रहे l डॉ रेखा शर्मा, डॉ वंदना भारतीय, डॉ पुनीत कुमार ने बाबा भीम राव अम्बेडकर के जीवन की कई महत्वपूर्ण घटनाओं पर प्रकाश डाला l

सफल मंच संचालन कार्यक्रम के संयोजक डॉ बैज नाथ पाल ने किया . इस अवसर पर उन्नति पांडे ,आराधना ,हर्ष कुमार साहू एंव साक्षी पांडे ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए l डॉ रवि ओझा, अशोक कुमार पांडे ,डॉ करुणेश दुबे, डॉ अमित कुमार शुक्ला,डॉ मनोज कुमार मिश्रा ,डॉ अजीत कुमार मिश्रा ,कुमारी मानसी पांडे ,सुजीत सिंह ,सतीश कुमार दुबे , राम भरोस,राम रूप, राम बचन , एनसीसी के कैडेट्स और विभिन्न विभाग के छात्र-छात्राओं का सहयोग सराहनीय रहा है .

