रुख्शत हुआ तो आँख मिलाकर नहीं गया।
वो क्यूँ चला गया ?
यह भी तो बताकर नहीं गया।।
पूरा शहर निःशब्द !
गोरखपुर, 02 मई , जनपद गोरखपुर के यशश्वी जिला विद्यालय निरीक्षक, लोकप्रिय शिक्षाधिकारी,डॉ0 अमरकान्त सिंह का जाना पूरे शिक्षा जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है। प्रथम दृष्टया तो कानों पर यकीन ही नहीं हुआ,पर नियति की सच्चाई स्वीकार करनी ही पड़ती है।शिक्षा जगत के सूर्य का छिपना हृदय को झकझोर के रख दिया।मन बहुत ब्यथित है।कुछ कह पाने की स्थिति में नहीं हैं।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ,पाण्डेय गुट के प्रदेशीय उपाध्यक्ष जगदीश पाण्डेय की यह बातें सभी के मन को द्रवित कर दिया।अश्रुपूरित नेत्रों से दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पाण्डेय ने इसे अपनी व्यक्तिगत क्षति बताया।मण्डल गोरखपुर के अध्यक्ष प्रह्लाद केशरी,जनपद गोरखपुर के जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह,कुशीनगर के जिलाध्यक्ष साहित्यविद नन्दा पाण्डेय,देवरिया के जिलाध्यक्ष आनन्द शंकर उपाध्याय,महाराज गंज जिलाध्यक्ष दिनेश पाण्डेय,कुशीनगर के जिलामन्त्री डॉ0 संजय कुमार मिश्र सहित अन्य शिक्षक पदाधिकारियों ने भी अपनी शब्दांजलि अर्पित की और परिजनों को यह दुःख सहन करने की क्षमता प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना किए।
पांडेय गुट ने दी हार्दिक विनम्र श्रद्धांजलि एवं शिक्षा जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया
लखनऊ मे रहे पूर्व एवं वर्तमान जिला विद्यालय निरीक्षक गोरखपुर डॉ अमर कांत सिंह के आकस्मिक निधन पर उ प्र माध्य मिक शिक्षक संघ पांडेय गुट ने अत्यंत ही गहरा शोक व्यक्त किया है और इसे शिक्षा जगत के लिए एक अपूर्णनीय क्षति बताया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह पटेल एवं संगठन प्रवक्ता ओ पी त्रिपाठी ने अत्यंत ही सरल, मृदु भाषी एवं व्यवहार कुशल प्रशासन के धनी व्यक्तित्व के धनी रहे डॉ अमर कांत सिंह जी की दिवंगत आत्मा को संगठन की ओर से हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतृप्त परिवार को इस महान कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित
डा• अमरकांत सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक गोरखपुर अब हमारे बीच नही रहे, ऐसी सूचना पाकर पूरा शिक्षा जगत स्तब्ध है। उनका असमय जाना शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।उ प्र मा शिक्षक संघ उनके निधन पर गहरा हार्दिक शोक प्रकट करता है। पूरा संगठन परमात्मा से प्रार्थना करता है कि उनके परिवार को इस दारूण कष्ट को सहन करने की शक्ति दें तथा उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करें।डां सिंह लखनऊ मे भी रहे ।शिक्षकों के प्रति उनका व्यवहार सकारात्मक, सौहार्द्रपूर्ण और अनुकूल रहा। वे अपने कुशल और नेक व्यवहार के लिए सदैव याद किए जायेगें। उनकी त्वरित कार्य निस्तारण करने की शैली सबके लिए आदर्श रहेगी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है। बैठक की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष नवल किशोर अवस्थी ने की।
बैठक में भगवान शंकर त्रिवेदी,ओम प्रकाश त्रिपाठी, बच्चू लाल भारती,आई एम अवस्थी, गणेश शंकर मिश्र, नंदकुमार मिश्र, हरिश्चंद्र सिंह, मिथिलेश कुमार पाण्डेय, राजकुमार वाजपेई, सुरेन्द्र कुमार पाल, जे के यादव, डाँ•एस के यादव, डॉ•जे आर उपाध्याय, शशांक वाजपेई, ,प्रेमचन्द्र आदि उपस्थित रहे।
