कोविड-19 अपडेट
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 108.21 करोड़ कोविड रोधी टीके लगाए जा चुके हैं
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बीते चौबीस घंटे के दौरान 10,853 नए मामले सामने आए
स्वस्थ होने की दर वर्तमान में 98.24 प्रतिशत। मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक
पिछले 24 घंटों के दौरान 12,432 रोगी स्वस्थ हुए, देश भर में अभी तक कुल 3,37,49,900 मरीज स्वस्थ हुए
सक्रिय मामले कुल मामलों के 1 प्रतिशत से कम हैं,वर्तमान में 0.42 प्रतिशत,मार्च 2020 के बाद से सबसे कम
भारत में वर्तमान में 1,44,845 सक्रिय मामले हैं,बीते 260 दिनों में सबसे कम
दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.18 प्रतिशत है,पिछले 34 दिनों से 2 प्रतिशत से कम
साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 1.28 प्रतिशत है; पिछले 44 दिनों से 2 प्रतिशत से कम है
अभी तक कुल 61.48 करोड़ जांचें की जा चुकी हैं

