वाराणसी| प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दूसरे दिन आज (15 अक्टूबर 2026) कबीरचौरा स्थित सरोजा पैलेस में स्वच्छता कर्मियों का अभिनंदन और सम्मान करेंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नगर निगम और प्राइवेट स्वच्छता कर्मियों पर पुष्पवर्षा की जाएगी और मंच पर 100 से अधिक कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने सुबह नमो घाट का स्थलीय निरीक्षण किया और आगामी 22 से 25 अक्टूबर तक होने वाले भारतीय वायुसेना के एयर शो तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारियों का जायजा लिया। इसके अलावा वे कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक भी करेंगे। स्वच्छता कर्मियों के सम्मान समारोह के बाद उनके मिर्जापुर रवाना होने का कार्यक्रम है।
