CM, Yogi Adityanath

- पांडेय गुट ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की शिक्षकों को कैस लेस चिकित्सा सुबिधा की घोषणा का हार्दिक स्वागत
लखनऊ, 5 सितंबर l यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में शिक्षक दिवस के मौके पर प्रदेश के शिक्षकों के लिए बड़ी घोषणा की है। घोषणा के अनुसार अब सभी शिक्षकों को कैशलैस इलाज की सुविधा मिलेगी। प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, वित्त पोषित विद्यालयों के सभी शिक्षकों को यह सुविधा मिलेगी। कैशलेस से शिक्षा मित्र, अनुदेशक और रसोइयों को भी जोड़ा जाएगा।
इस फैसले से यूपी के 9 लाख परिवारों को फायदा होगा। सीएम ने कहा कि उनकी सेवा को देखते हुए सरकार ने उनके स्वास्थ्य को लेकर यह ऐतिहासिक फैसला लिया है। सीएम योगी ने इसके बाद ये भी कहा कि आने वाले समय में शिक्षा मित्र और अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाने के लिए कमेटी भी गठित कर दी गई है। कमेटी की रिपोर्ट जल्द आने वाली है, जिसके बाद उनका मानदेय बढ़ा दिया जाएगा।
शिक्षक संगठनों ने किया स्वागत
प्रदेश के सीएम योगी के फैसले का शिक्षकों और शिक्षा से जुड़े विभिन्न संगठनों ने स्वागत किया है। उनका मानना है कि लंबे समय से शिक्षकों की सबसे बड़ी चिंता उनके स्वास्थ्य खर्च को लेकर थी, लेकिन अब सरकार की इस पहल से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पाण्डेय गुट ने शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की सभी शिक्षकों को कैस लेस चिकित्सा सुबिधा प्रदान करने संबंधी घोषणा का हार्दिक स्वागत किया है l संघ के प्रादेशिक अध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह पटेल, महामंत्री आशीष सिंह एवं संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी, संयुक्त मंत्री मिथिलेश कुमार पांडेय ने आज लोक भावन मे आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने उक्त घोषणा कर शिक्षकों की एक लम्बे समय से की जा रही माँग को पूरा कर दिया है l
trending video
