-
इस मामले मे पांडेय गुट ने पिछले कयी दिनों से लगातार शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कर वेतन भुगतान करने की माँग करता चला आ रहा है l - विद्यालय की शिक्षिका ओं एवं कर्मचारियों के विगत दो महीने से अवरुद्ध वेतन भुगतान का रास्ता साफ- ओम प्रकाश त्रिपाठी
लखनऊ, 4 सितंबर l स्थानीय चुटकी भंडार गर्ल्स इंटर कॉलेज मे विगत दो महीने से समस्त शिक्षिका ओं एवं कर्मचारियों के प्रबंध तंत्र द्वारा मनमाने दंग से अवरुद्ध नियमित वेतन भुगतान करने के लिए डी आई ओ एस राकेश कुमार ने विद्यालय के वेतन वितरण खाते का एकल परिचालन कर दिया है l इसके बाद अब वेतन भुगतान करने का रास्ता साफ हो गया है l इस मामले मे पांडेय गुट ने पिछले कयी दिनों से लगातार शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कर वेतन भुगतान करने की माँग करता चला आ रहा है l

संघ के प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी एवं संयुक्त मंत्री मिथिलेश कुमार पांडेय ने बताया कि डी आई ओ एस के निर्गत आदेश के तहत अब विद्यालय में प्रबंधक के अधिकार को हटा कर वेतन वितरण खाते का एकल संचालन के तहत वित्त एवं लेखाधिकारी जि वि निरीक्षक कार्यालय लखनऊ के द्वारा वेतन वितरण अधिनियम 1971 में विहित प्रावधानों का संज्ञान लेते हुए चुटकी भंडार गर्ल्स इंटर कॉलेज के शिक्षिका ओं एवं कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए वेतन वितरण खाते का एकल परिचालन कर दिया है l इससे माह जुलाई और अगस्त महीने के अवरुद्ध वेतन भुगतान का रास्ता साफ हो गया है .
देखें DIOS का आदेश

