धमतरी – युवा कैरियर निर्माण योजना-2015 के तहत संघ लोक सेवा आयोग एवं राज्य लोक सेवा आयोग की सिविल परीक्षा की तैयारी के लिए राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के स्नातक उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को प्रदेश में स्थित निजी कोचिंग संस्थानों में कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि इसके लिए उपरोक्त वर्ग के परीक्षार्थी जिनकी आयु 20 से 30 वर्ष के बीच है, 13 सितम्बर तक कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र का प्रारूप एवं इससे संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए विभाग की वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है।
