शिक्षा विभाग का उद्देश्य न केवल विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति का मूल्यांकन करना है, बल्कि उन्हें आगामी वार्षिक लक्ष्यों की ओर और अधिक दृढ़ संकल्पित करना भी है।
सुकमा, 04 सितम्बर 2025, campus samachar.com, जिला शिक्षा अधिकारी जीआर मांडवी ने कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के लिए तिमाही परीक्षा की समय-सारणी जारी कर दी है। आगामी 15 सितंबर 2025 से जिले के सभी सीजी बोर्ड पाठ्यक्रम आधारित विद्यालयों में तिमाही परीक्षाएँ एक साथ प्रारंभ होंगी।
यह परीक्षा विद्यार्थियों के ज्ञान, परिश्रम और तैयारी की पहली बड़ी कसौटी होगी। शिक्षा विभाग का उद्देश्य न केवल विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति का मूल्यांकन करना है, बल्कि उन्हें आगामी वार्षिक लक्ष्यों की ओर और अधिक दृढ़ संकल्पित करना भी है।
