
- पूर्व सेवा के आधार पर पुरानी पेंशन हेतु कुल सेवा की गणना सहित पांच बिन्दुओं पर सौंपा ज्ञापन
- बाइक रैली निकाल कर सौंपा ज्ञापन
- कलेक्ट्रेट में संयुक्त कलेक्टर अरुण खलखो के माध्यम से सौंपा ज्ञापन
बिलासपुर. पूर्व सेवा गणना शिक्षक मोर्चा बिलासपुर के द्वारा नेहरू चौक बिलासपुर में धरना प्रदर्शन कर एवं बाइक रैली निकाल कर कलेक्ट्रेट बिलासपुर में संयुक्त कलेक्टर अरुण खलखो के माध्यम से मुख्यमंत्री , शिक्षा मंत्री महोदय, मुख्य सचिव महोदय सहित विभागीय सचिवों के नाम एलबी संवर्ग के शिक्षको की मांगों एवं समस्याओ का ज्ञापन सौंपा गया । प्रतिनिधि मंडल से चर्चा करते हुए संयुक्त कलेक्टर अरुण खलखो ने ज्ञापन को उच्च स्तर पर भेजे जाने की बात कही ।

पूर्व सेवा गणना शिक्षक मोर्चा ने कहा है कि एलबी संवर्ग के कोई भी शिक्षक अभी विकल्प पत्र न भरे शिक्षक मोर्चा सभी समस्या को लेकर संघर्षरत है। संघर्ष की इस कड़ी में 15 फरवरी से 19 फरवरी 2023 तक सभी विधायकों को मांगो का ज्ञापन सौंपा गया है तथा सभी विधायकों ने मांग का समर्थन करते हुए अनुशंसा सहित मुख्यमंत्री महोदय को पत्र भेजा है ।
teachers strike : आज के नेहरू चौक बिलासपुर के जिला स्तरीय धरना को संबोधित करते हुए मोर्चा के संचालको ने कहा कि पूर्व सेवा अवधि की गणना ही सभी समस्याओ का निदान है इसके लिए सभी को एकजुट होकर आवश्यकता अनुसार आगे संघर्ष किया जायेगा। धरना प्रदर्शन रैली ज्ञापन कार्यक्रम में शिक्षकों में सरकार एवं शासन के प्रति भारी आक्रोश दिखाई दिया ।

ये रहे उपस्थित
campussamachar.com : आज के धरना प्रदर्शन रैली ज्ञापन कार्यक्रम में पूर्व सेवा गणना शिक्षक मोर्चा के प्रदेश संचालक संजय शर्मा, प्रदेश सहसंचालक मनोज सनाढ्य, कौस्तुभ पाण्डेय, गंगेश्वर सिंह उइके, मनोज मिस्त्री, बसंत जायसवाल,जी पी उपाध्याय, बिलासपुर जिला संचालक संतोष सिंह, अरुण जायसवाल, आशुतोष श्रीनेत , नीलम सिंह प्रतिभा अवस्थी, करीम खान, नर्मदा प्रसाद गढेवाल, जय कौशिक, मोनिष कौशिक,चंद्रकांत पांडेय,डॉ. चंद्र शेखर गुप्ता ,आशीष गुप्ता, धीरेन्द्र शर्मा, विक्रमधर दीवान,सूरज तोमर, देवव्रत मिश्रा, निर्मल कौशिक, रमाकांत शर्मा,विनय गुप्ता,डा .आदित्य पाण्डेय, कौशल तिवारी,डॉ. मनीराम कौशिक, नवीन चौधरी, कमलनारायण गौरहा,डा. प्रदीप निर्णेजक, राजेश पाण्डेय, रामेश्वर गुप्ता,डा अखिलेश तिवारी, डा मुकेश पाण्डेय,डा पायल पाण्डेय, वासुदेव पांडेय,कोकिला उपाध्याय,मधु मनहर,एम. माहेश्वरी,डी .व्ही. एल. माधवी,विनय गुप्ता,चानी एरी,पूनम सिंह,मधु जायसवाल, शारदा यादव,सचि श्रीवास, सरिता यादव, संध्या यादव ,ऋचा तिवारी,लोभेराम साहू,ब्रजेन्द्र तिवारी रजनीगंधा,बेहार, प्रमोद शर्मा,आशुतोष शुक्ला, धीरेन्द्र पाण्डेय, चंद्रभूषण कौशिक,धीरेंद्र पाठक, रवीन्द्र धोरे,अंजू चौहान, मस्तुरी ब्लाक संचालक राजेश सिंह क्षत्री, सुरेन्द्र डहरिया, बिल्हा ब्लाक संचालक साधेलाल पटेल , तखतपुर ब्लाक संचालक राजेश मिश्रा,विजय जानवर,कोटा ब्लाक संचालक अब्दुल गफ्फार खान,दिलहरण यादव, सुनील चौधरी, हेमन्त शर्मा, संजय राय, बसंत नेताम, रविन्द्र शर्मा,मोहन देव, सूरज क्षत्री, आलोक पाण्डेय, कमलनारायण गौरहा,कौशल तिवारी,दीपक चौधरी, राकेश शुक्ला,सुशील कैवर्त, अनिल पांडेय मनोज कुमार भोई, इंद्रमन ध्रुव, उमाशंकर ध्रुव,संतराम नेताम,अवनिश तिवारी,रितेश सिंह,सुभाष त्रिपाठी,आलोक दुबे,शैलेश पांडेय, उमाशंकर चौधरी,धन सिंह ठाकुर,रूपम चंदेल,सुनील बंजारे,छाया कश्यप,पिंकू हालदार प्रताप पटेल,शशि वस्त्रकार,रविन्द्र पांडेय आदि उपस्थिति रहे ।

सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई है कि –
????पूर्व सेवा ( शिक्षा कर्मी के पद पर प्रथम नियुक्ति) के आधार पर पुरानी पेंशन हेतु कुल सेवा की गणना किया जाये
???? पेंशन निर्धारण हेतु अर्हकारी सेवा को केन्द्र सरकार की तरह 33 वर्ष के स्थान पर 20 वर्ष किया जाये
????सहायक शिक्षको के वेतन विसंगति को दूर किया जाये
????पूर्व सेवा अवधि (प्रथम नियुक्ति तिथि) के आधार पर जनघोषणापत्र के अनुसार क्रमोन्नत वेतनमान प्रदान किया जाये
???? OPS/NPS हेतु अपरिवर्तनीय विकल्प चयन की अव्यवहारिक समय सीमा में तीन माह की वृद्धि की जाये
