रायपुर16 जुलाई, राजधानी रायपुर में एक दिवसीय आन्दोलन तूता मैदान में हजारों शिक्षकों के ऐतिहासिक विशाल महारैली एवं धरना प्रदर्शन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ| जिसके तद्उपरान्त ‘शिक्षक फेडरेशन की आधे घंटे बाद रविन्द्र राठौर की अध्यक्षता में त्वरित रूप से प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्यों की मौजूदगी में एक समीक्षा बैठक आहूत की गयी .
इस बैठक में संभाग स्तरीय जिले वार तथा ब्लॉक स्तरीय आगामी आयोजन व नियोजन कार्यक्रम की रुप रेखा एवं संगठनात्मक ढांचा की मजबूती के लिए कारगर उपाय , वित्तीय एवं आर्थिक मामले में क्रेंदित सुझावों व विचार रखते हुए मनीष मिश्रा संयोजक ने कहा शिक्षकों की सक्रियता और सहयोग की भावनाओं का ही यह परिणाम है , आगे भी इनका सकारात्मक सोच संघर्ष के लिए मददगार साबित हो गा, वही कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी कुर्रे ने कहा कि शिक्षकों की सद्भभाव नाओ तथा सहयोग से ही आने वाले समय में संभावनाएं से सफलता मिलेगी .

बसंत कौशिक ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष रवीन्द्र राठौर के कुशल नेतृत्व में हम अपनी लड़ाई बेहतर तरीके से लड़ सकते है विचारों की श्रृंखला में श्री कौशल अवस्थी, सिराज बक्श , सुरजीत चौहान, देवेन्द्र हरमुख , शेषनाथ पांडेय , राजू टंडन , आलोक त्रिवेदी रंजीत बनर्जी, गोकुल जायसवाल, विजेन्द्र चौहान , विपिन यादव ,हुलेश चंद्राकर, दीनबंधु वैष्णव, टिकेश्वर भोय पुरूषोत्तम झाड़ी ,आदित्य गौरव साहू , बिहारी लाल बरेठ , उत्तम बघेल ,मनोज कश्यप, हेमकुमार साहू , छबि पटेल , इन्द्र जीत शर्मा , राजेश मिश्रा ,रामकृष्ण साहू ,महेश शेट्टी ,यशवंत यादव ,तरुण वैष्णव , श्रीमती दुर्गा वर्मा श्रीमती मंजू देवांगन श्रीमती बुधनी अजय काशी नाथ बघेल , धनंजय सिंह , राजाराम पटेल ,चंद्र प्रकाश तिवारी प्रदेश प्रवक्ता श्री वीरेन्द्र यादव प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री दिलीप लहरें पंकज लहरें दिनेश नायक , अशोक ध्रुव श्री राम नरेश अजगल्ले श्रीमती रीता भगत श्रीमती रुपा रानी मरकाम श्रीमती उमा पांडेय श्रीमती नेमी सिन्हा श्री कोमल साहू, पिताम्बर बंजारे श्री अशोक नाग श्री राम कृष्ण साहू ने व्यक्त किया.

रविन्द्र राठौर ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि आज की बैठक में महा मंथन कर जो प्रयास किया जा रहा है वह शिक्षकों को रिचार्ज कर नवचेतना जाग्रति पैदा करने के साथ ही साथ ऊर्जा का संचार करना था जिससे वास्तविक कामयाबी हासिल किया जा सके जो आगे चलकर ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित हो, बैठक का संचालन अश्विनी कुमार कुर्रे प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष तथा आभार व्यक्त राजू टंडन प्रदेश सचिव ने किया. उक्त आशय की जानकारी प्रदेश सह मीडिया प्रभारी वीरेन्द्र यादव ने दी है.
Trending Video
