
- इसी क्रम में बिलासपुर छत्तीसगढ़ तृतीय कर्मचारी शासकीय कर्मचारी संघ की ओर से कल 7 जुलाई को इस मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया है.
रायपुर /बिलासपुर , 06 जुलाई,campussamachar.com , छत्तीसगढ़ में जिले में कलेक्टर द्वारा आफिस लेट आने वाले कर्मचारियों से उठा बैठक और कान पकड़वाने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है . घटना प्रकाश में आने के बाद प्रदेश के विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने इसकी कड़ी निंदा की है और इसे कर्मचारियों का अपमान बताया है . इस मुद्दे पर राज्य सरकार की ओर से आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की जा रही है. इस घटना से आकर्षित कर्मचारी संगठनों ने विरोध प्रदर्शन की तैयारी की है .
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय निर्णय अनुसार कबीरधाम में कर्मचारियों को कान पकड़वा कर उठक- बैठक के साथ माफी मंगवाने जैसे अमानवीय एवं अशोभनीय कृत्य के विरोध में 7 जुलाई 2025 दिन सोमवार समय भोजनावकाश में पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालय में कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं कवर्धा विधायक तथा उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के नाम ज्ञापन सौपा जाना है. फेडरेशन के किशोर शर्मा महासचिव ने सम्बद्ध सभी पदाधिकारीगणो से आग्रह किया है कि कल 7 जुलाई 2025 दिन सोमवार समय 1:30 बजे पुराना कंपोजिट बिल्डिंग आदिवासी विकास कार्यालय बिलासपुर के सामने उपस्थित होकर विरोध प्रदर्शन ज्ञापन कार्यक्रम में शामिल हों .
इसी क्रम में बिलासपुर छत्तीसगढ़ तृतीय कर्मचारी शासकीय कर्मचारी संघ की ओर से कल 7 जुलाई को इस मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया है. विरोध प्रदर्शन करने वाले फेडरेशन के एक वरिष्ठ नेता ने बताया इस तरह की घटनाएं में केवल प्रशासनिक कामकाज को प्रभावित करते हैं बल्कि राज्य सरकार द्वारा जारी की गई जन कल्याणकारी योजनाएं भी जमीनी हकीकत से दूर होने लगती हैं.
कर्मचारी नेताओं का कहना है कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं में कर्मचारी तन मन धन से लगे हुए हैं और यही कारण है कि राज्य सरकार की लोकप्रियता भी बढ़ रही है लेकिन इसके बावजूद कुछ अफसर आज भी कर्मचारी विरोधी मानसिकता के कारण कर्मचारियों को आवश्यक रूप से उत्पीड़न कर रहे हैं लेकिन अब इसे सहन नहीं किया जाएगा इसलिए कल 7 जुलाई 2025 दिन सोमवार समय 1:30 बजे पुराना कंपोजिट बिल्डिंग आदिवासी विकास कार्यालय बिलासपुर के सामने उपस्थित होकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है.
