जांजगीर चांपा . भाई बहन के प्रेम के प्रतीक पवित्र रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पूज्यनीय दीदी स्व. डॉ दीपमाला सिंह की स्मृति में इनके भाई अभिजीत सिंह बैस को शासकीय गोपिया पारा प्राथमिक शाला अकलतरा के प्राइमरी क्लास के सभी छात्राओं ने राखी बांधी । भेंट के रूप में अभिजीत सिंह बैस के द्वारा समस्त छात्र छात्राओं को बारिश के मौसम में पानी से बचाव के लिए रैन कोट एवं मिठाई वितरण किया ।

अभिजीत के द्वारा यह भी घोषणा किया गया कि जो भी बच्ची अपने क्लास में टॉप करेगी उसको उचित इनाम भी दिया जाएगा ।
ज्ञात हो कि अभिजीत के द्वारा भीषण गर्मी में पानी की भारी समस्या के चलते बस्ती के जरूरतमंदों को पानी भी दिया जा रहा था ।
अभिजीत हमेशा से ही जनहित और समाजसेवा में आगे रहे है । इस अवसर पर अभिजीत के पिता मदन गोपाल सिंह , जयंत सिंह क्षत्रिय , जयदीप सिंह बैस , लोकेश सिंह चंदेल , राजवीर जायसवाल , सूरज बरेठ एवं स्कूल के स्टाफ उपस्थित रहे ।

