
- विद्यार्थी वेविनार के अंत में अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर से संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया एवं रोजगारमुखी पाठ्यक्रम से संबंधित प्रश्नों का उत्तर प्राप्त कर सकते हैं।
कोरबा 27 अप्रैल । मॉडर्न कॉलेज आफ मैनेजमेंट एंड इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी कोरबा द्वारा 12 वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विशेष निशुल्क गाइडेंस सेमिनार का आयोजन प्रोफेसर एवं मोटिवेशनल स्पीकर एस मुखर्जी एवं सद्दाम हुसैन द्वारा किया जा रहा है। दिनांक 28 अप्रैल 2023 शुक्रवार को दोपहर 12:00 बजे जूम एप के माध्यम से आयोजित इस वेविनार के लिए जिले के अशासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को लाभ लेने का अवसर प्राप्त होगा।
korba news in hindi : वेविनार का जूम लिंक 12वीं के विद्यार्थियों को प्रेषित किया गया है. जिसमें विद्यार्थी वेविनार में ज्वाइन कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं । छात्र मॉडर्न कॉलेज से भी संपर्क कर वेविनार का लिंक प्राप्त कर वेविनार से जुड़कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस विशेष गाइडेंस सेमिनार से विद्यार्थियों को महाविद्यालय में प्रवेश के पूर्व उचित पाठ्यक्रम एवं महाविद्यालय के चयन हेतु उपयोगी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। विद्यार्थी वेविनार के अंत में अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर (Atal Bihari Vajpayee Vishwavidyalaya, Bilaspur) से संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया एवं रोजगारमुखी पाठ्यक्रम से संबंधित प्रश्नों का उत्तर प्राप्त कर सकते हैं। यह जानकारी कालेज प्रशासन की और से दी गई है ।
विशेष – नीचे दिये गए इस लिंक से अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं-
ABVV-Official Website of Atal Bihari Vajpayee …https://www.bilaspuruniversity.ac.in
