LEAD Technologies Inc. V1.01

बिलासपुर. अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर प्रशासन ने नैक से मूल्यांकन की तैयारी में जुट गया है। इसके लिए विवि स्तर पर हर स्तर पर व्यवस्था अपडेट करने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
विवि के कुलसचिव की ओर से हाल ही में एक आदेश जारी कर सभी विभागाध्यक्षों से कहा गया है कि नैक से मूल्यांकन की दृष्टि से विवि के वेबपोर्टल को आकर्षक बनाने के साथ ही अपेडट करना है। इसलिए सभी विभागाध्यक्ष व अधिकारी अपने-अपने विभाग से जुड़ी वांछित जानकारियां विवि के पोर्टल के अनुसार तैयार करके 30 अक्टूबर तक सॉफट कॉपी मेल के माध्यम से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। विश्वविद्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभी तक नैक मूल्यांकन के लिए तिथियां तय नहीं हो पाई हैं लेकिन इसके पहले कई प्रकार की जरूरी औपचारिकताएं पूरी करनी पड़ती हैं, विवि प्रशासन इसी हिसाब से काम कर रहा है।
