
- नगर निगम और नगर पालिका क्षेत्रों के स्कूलों में जहां
परीक्षा आयोजित नहीं हो रही वहां चेट्रीचण्ड्र महोत्सव का अवकाश
रायपुर, 22 मार्च । 23 मार्च को अवकाश की लेकर बना भ्रम दूर हो गया है। आज इस बाबत आदेश भी जारी हो गया है। विभाग की ओर से स्पष्ट कर दिया गया है कि 23 मार्च को परीक्षाएँ यथावत होंगी।
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि स्कूलों में 23 मार्च 2023 को पूर्व में निर्धारित परीक्षाएं यथावत रूप से आयोजित की जाएंगी। राज्य के समस्त नगर निगम और नगर पालिका क्षेत्रों के स्कूलों (जहां परीक्षाएं आयोजित हैं को छोड़कर) में 23 मार्च 2023 को चेट्रीचण्ड्र (चैतीचांद) महोत्सव का अवकाश रहेगा। गौरतलब है कि सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 23 मार्च को चेट्रीचण्ड्र महोत्सव के लिए राज्य के समस्त नगर निगम और नगर पालिका क्षेत्रों में सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।
