रायपुर , 06 अप्रेल , छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक कल्याण संघ के पूर्व प्रांताध्यक्ष और वर्तमान में संरक्षक सी के महिलांगे के द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से छत्तीसगढ़ के अधीनस्थ शासकीय प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शालाओं के प्रधान पाठकों को और 60 वर्ष से ऊपर के शिक्षकों और गंभीर रूप से बीमारी से पीड़ित शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी ( Census Duty Exemption) से मुक्त करने की मांग की है .
Teachers protest in CG : उन्होंने कहा है कि प्रधान पाठकों को स्कूल मैनेजमेंट से लेकर डाक का आदान-प्रदान और मध्यान भोजन, छात्रवृत्ति, गणवेश वितरण, पुस्तक वितरण, शाला प्रवेश अभियान, शाला प्रबंधन समिति की बैठक, सभी प्रकार के प्रशिक्षण और विधानसभा प्रश्न के उत्तर बनाना और संकुल बैठक और सभी बैठक में शामिल होना अनिवार्य होता है. ऐसे में प्रधान पाठक को जनगणना कार्य से अभिलंब मुक्त किया( Census Duty Exemption ) जावे क्योंकि यह जनगणना 2027 तक किया जाना है, जिस कारण प्रधान पाठकों को जनगणना ड्यूटी लगाने से स्कूल मैनेजमेंट में अव्यवस्था हो सकती है. स्कूल की समस्त प्रकार के जवाबदारी प्रधान पाठक के ऊपर होती है जिसके कारण बच्चों की अध्यापन व्यवस्था और गुणवत्ता पर असर पड़ेगा .
Census Duty Exemption : संरक्षक सी के महिलांगे ने कहा है कि इन महत्वपूर्ण कार्यों को देखते हुए मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से छात्रहित में प्रधान पाठकों को जनगणना कार्य से और 60 वर्ष से ऊपर के शिक्षकों और बीमार शिक्षकों को और महिलाओं को छूट प्रदान किया जाए. जनगणना कार्य हेतु नव युवक शिक्षकों को जनगणना कार्य में ड्यूटी लगाया जाये, जबकि चुनाव कार्य में 60 वर्ष से ऊपर महिला और पुरुष बीमार शिक्षकों की ड्यूटी से मुक्त रखा जाता है . इसी प्रकार जनगणना कार्य से इन्हें मुक्त रखा जाये.
