नई दिल्ली , 25 जुलाई , केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय जम्मू परिसर (Central Sanskrit University Central Sanskrit University Jammu ), श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड एवं श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (Shri Mata Vaishno Devi University ) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी ‘शक्ति मीमांसा’ का उद्घाटन जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया।

अपने उद्घाटन उद्बोधन में उन्होंने 51 शक्तिपीठों की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, भारतीय ज्ञान-परम्परा के पुनर्जागरण, नारी चेतना के सशक्तीकरण, सांस्कृतिक धरोहरों के दस्तावेजीकरण तथा राष्ट्रीय एकात्मता को सुदृढ़ करने में अकादमिक शोध एवं विमर्श की महत्ता पर बल दिया।

कार्यक्रम में पद्मश्री प्रो. विश्वमूर्ति शास्त्री, केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी, श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. प्रगति कुमार, श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी आलोक कुमार मौर्य, केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. आर. जी. मुरलीकृष्ण तथा महाराजा रणबीर सिंह परिसर, जम्मू के निदेशक प्रो. सतीश कुमार कपूर सहित अनेक विद्वानों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
यह भी पढ़ें
