नई दिल्ली, 06 जून , देश में संस्कृत पढ़ाने वाले शिक्षकों, अध्यापकों और प्रोफेसर के साथ-साथ संस्कृत पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. संस्कृत का अध्ययन करने वाले लोगों को दिल्ली स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बंपर अनुदान और स्कॉलरशिप प्रदान कर रहा है, जिसमें आवेदन करने की अंतिम तारीख अलग-अलग रखी गई है.
Central Sanskrit University : स्कॉलरशिप में आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 अगस्त रखी गई है. जबकि अध्यापकों और टीचर्स के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 जून रखी गई है. इसमें आवेदन करने के लिए आपको विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.sanskrit.nic.in/schemes पर जाना होगा. इस संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए लोकल 18 की टीम ने केंद्रीय संस्कृत यूनिवर्सिटी के निदेशक केंद्रीय योजना के प्रो. मधुकेश्वर भट्ट से बातचीत की. आइये जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.
5000 से लेकर 35000 रुपए तक है स्कॉलरशिप
केंद्रीय संस्कृत यूनिवर्सिटी ( Central Sanskrit University ) के निदेशक केंद्रीय योजना के प्रो. मधुकेश्वर भट्ट ने बताया कि छात्र-छात्राओं के लिए स्कॉलरशिप यूनिवर्सिटी की ओर से दी जाती है. इसमें 99वीं क्लास से लेकर दसवीं क्लास तक 5000 और 11वीं से लेकर 12वीं क्लास तक 6000 रुपए और बीए करने वाले छात्र-छात्राओं को 8000 रुपए, जबकि एमए करने वाले छात्र-छात्राओं को 10000 रुपए और पीएचडी करने वाले छात्र-छात्राओं को हर साल 35000 रुपए दिए जाते हैं
यह भी पढ़ें
