लखनऊ , 05 जून , बप्पा श्री नारायण वोकेशनल स्नातकोत्तर महाविद्यालय , लखनऊ में आज दिनांक 05 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्राचार्य प्रो संजय मिश्रा, वनस्पति विभाग की अध्यक्षा रश्मि गुप्ता, लल्लन प्रसाद, प्रो देवेंद्र कुमार, प्राे नरेंद्र अवस्थी, सोमेंद्र सिंह उपस्थित रहे। सभी ने अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।
