
- उद्घाटन के साथ योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। उद्घाटन के साथ योग कार्यशाला का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें योग के विभिन्न आसन, प्राणायाम और ध्यान के तरीकों का प्रदर्शन और उनकी व्याख्या की जायेगी कि योगाभ्यासों का चुनाव कैसे किया जाता है और उनके करने के तरीके कैसे अपनाएं बताए जायेंगे।
लखनऊ, 18 जुलाई , त्रैमासिक निःशुल्क योग प्रशिक्षण उप्र संस्कृत संस्थान लखनऊ, भाषा विभाग उप्र शासन की ओर से सिटी माँटेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर ऐशबाग रोड, लखनऊ केंद्र पर आयोजित होगा जिसका उद्घाटन पर्यावरणविद् और संस्कृतिवेत्ता, लखनऊ विश्वविद्यालय के डॉ॰ रविशंकर गुप्त द्वारा 19 जुलाई 2025 को प्रातः 5:30 बजे से होगा।
उद्घाटन के साथ योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। उद्घाटन के साथ योग कार्यशाला का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें योग के विभिन्न आसन, प्राणायाम और ध्यान के तरीकों का प्रदर्शन और उनकी व्याख्या की जायेगी कि योगाभ्यासों का चुनाव कैसे किया जाता है और उनके करने के तरीके कैसे अपनाएं बताए जायेंगे। योगासनों के चुनाव में अभ्यास का पूरक और विपरीत आसन का ध्यान रखा जाता है। योग में अभ्यासों का चुनाव और करने का कौशल मुख्य होता है।योग कार्यशाला में सभी व्यवहारिक और सैद्धांतिक पक्ष से साधकों को अवगत कराया जायेगा। योग के सर्टिफिकेट कोर्स में अभी तक 20 व्यक्तियों का पंजीयन किया गया है। 10 साधकों का पंजीयन 19 जुलाई 2025 को पहले आओ पहले पाओ के सिद्धांत पर किया जायेगा। उद्घाटन कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रोफ़ेसर के॰ डी॰ सिंह, भूतपूर्व विभागाध्यक्ष लखनऊ विश्वविद्यालय के द्वारा भी योग के महत्त्व और महिला रोगों में योग के प्रभावों को बताया जायेगा।
योगाचार्य अखिलेश कुमार चौधरी ने बताया कि योग प्रशिक्षण सुबह 6.00 बजे से प्रारम्भ होगा।योग प्रशिक्षण में सामान्य स्वास्थ्य लाभार्थी के अलावा शुगर,मोटापा, गठिया, रक्तचाप, डिप्रेशन,पेट रोगी भी भाग लेकर अपनी बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। यह प्रशिक्षण बिल्कुल निःशुल्क है। सफलता पूर्वक योग ट्रेनिग के बाद योग प्रमाणपत्र उप्र० संस्कृत संस्थान,लखनऊ , भाषा विभाग, उप्र शासन द्वारा प्रदान किया जाएगा।
विदित हो कि इस बार प्रदेश में 35 जिलों में यह कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक श्रीमान विनय कुमार श्रीवास्तव जी एवं पदाधिकारियों की उपस्थित में ऑनलाइन उद्घाटन एक साथ किया जायेगा।अधिक जानकारी के लिए मो० न० 9451243434 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
