- शिक्षक नेताओ ने अपने विचार प्रस्तुत किया। साथ ही शिक्षा और शिक्षकों के साथ हो रहे खिलवाड पर प्रभावी कार्रवाई किये जाने की मांग की।
लखनऊ, 20 अप्रैल। उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट ) ने शिक्षकों से शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा शिक्षण कार्यो के अलावा अन्य गैर शैक्षिक कार्यो के लिए जाने पर गहरी नाराजगी जताते हुए कड़ा विरोध किया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह पटेल, संगठन प्रवक्ता ओ पी त्रिपाठी एवं महामंत्री आशीष कुमार सिंह ने आज यहाँ जारी अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में कल स्थानीय विद्या मंदिर गर्ल्स हाई स्कूल नरही लखनऊ में संपन्न प्रदेश राज्य परिषद की बैठक मे सर्व सम्मत से लिया गया है।

शिक्षक नेताओ ने बताया कि प्रशासन द्वारा ऐसा किये जाने से बोर्ड द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम का शिक्षण कार्य बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। अभी अभी जिला प्रशासन द्वारा एक फरमान जारी कर शिक्षकों को जनगणना संबंधी कार्यों हेतु सूचीबद्ध किया जा रहा है l यह कार्य माध्यमिक शिक्षकों से अभी तक विलकुल नहीं कराया जाता रहा है। इसके मद्देनजर शिक्षक/ शिक्षि काओ ने आगामी २o मई से ३० जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश में अपना अपना कार्य क्रम निर्धारित कर लिया है। अब उन्हें अपना कार्य क्रम निरस्त करने के लिए बाध्य किया जा रहा है। विदित हो कि शिक्षकों को इसी कारण वर्ष मे मात्र एक दिन का अर्जित अवकाश दिया जाता है। शिक्षक नेताओ ने कहा कि कार्य समिति ने एक प्रस्ताव पारित कर सूबे की योगी आदित्यनाथ सरकार का ध्यान आकृष्ट कर शिक्षकों से शिक्षण कार्यो को बाधित कर गैर शैक्षिक कार्यो को कराये जाने पर जारी आदेशों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।

बैठक में सगठन के संरक्षक भगवान शंकर त्रिवेदी,अध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह पटेल, कार्य अध्यक्ष डॉ शैलेंद्र द्विवेदी, शिक्षक नेता जगदीश पांडेय,सुरेश मित्तल, डॉ नन्हे सिंह, बच्चु लाल भारती, नन्द कुमार मिश्र , संतोष रस्तोगी, आशीष कुमार सिंह, पंकज सिंह, आलोक सिंह, संजय वाजपेयी,ओम प्रकाश त्रिपाठी, रमेश चन्द्र सिंह मिथिलेश पांडेय सहित अनेक शिक्षक नेताओ ने अपने विचार प्रस्तुत किया। साथ ही शिक्षा और शिक्षकों के साथ हो रहे खिलवाड पर प्रभावी कार्रवाई किये जाने की मांग की।

