

- समारोह का उद्देश्य बच्चों को परीक्षा के लिए मानसिक रूप से तैयार करना और उन्हें जीवन में सफलता के लिए प्रेरित करना, सामाजिक समरसता, समाज को विद्यालय से जोड़ना व पोषण मूल्यों में वृद्धि था।
बिलासपुर , 19 मार्च , campussamachar.com, शासकीय प्राथमिक शाला हथनी में पांचवी कक्षा के छात्रों को भावुक विदाई दी गई। यह कार्यक्रम हर साल की परंपरा के अनुसार आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों को उनकी चल रहे केंद्रीयकृत बोर्ड परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी गई।
bilaspur school news : विदाई समारोह में सभी बच्चों ने विद्यालय में सीखे गए अनुभवों को नम आंखों से साझा किया। नवनिर्वाचित उपसरपंच अमरनाथ बरगाह द्वारा शाला में न्योता भोजन का आयोजन भी किया गया। उपस्थित शिक्षकगण ने बच्चों से परीक्षा के दौरान भयमुक्त वातावरण में उत्सव के रूप में परीक्षा में भाग लेने की अपील की। बच्चों को उत्साहवर्धन करने के लिए नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि ने उन्हें आशीर्वाद दिया और उन्हें प्रतीक चिन्ह के रूप में पानी बोतल, पेन आदि प्रदान किए तथा दुर्गा उमाकांत बरगाह पंच द्वारा शाला परिवार हथनी को स्मृति चिह्न प्रदान किए।

bilaspur news : इस अवसर पर शाला परिवार की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिसमें नवनिर्वाचित सरपंच ज्योति मनीराम बंजारे, अमरनाथ बरगाह उपसरपंच, राजकुमार बरगाह मंडी अध्यक्ष गुमा, पंचू राम पटेल प्रधान पाठक, शिवकुमार सिदार संकुल प्रभारी, दीप्ति अल्फेड सीएसी गोढ़ी, मोतीलाल सेन, मनीराम कश्यप, दुर्गा उमाकांत बरगाह पंच, द्वारिका बरगाह सेवानिवृत्त प्रधान पाठक, सरिता ध्रुव पंच, सुरेश यादव रोजगार सहायक, बलराम मरकाम, गंगामती, शांति बाई, बेना बाई, चैतुदास, परस राम ध्रुव और अन्य शिक्षकगण जैसे राजेश यादव, कलेश्वर साहू, बेदराम जांगड़े, बालेश्वर बंजारे, गढ़हा राम नेताम, रमेश ध्रुव ने भाग लिया।

समारोह का उद्देश्य बच्चों को परीक्षा के लिए मानसिक रूप से तैयार करना और उन्हें जीवन में सफलता के लिए प्रेरित करना, सामाजिक समरसता, समाज को विद्यालय से जोड़ना व पोषण मूल्यों में वृद्धि था।

