सेमरताल – शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक शाला सेमरताल में साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़ के तहत कोनी थाना प्रभारी जीतेन्द्र गुप्ता और उनके टीम ने चंदैनी सभागार में विघालय के छात्र छात्राओं को साईबर अपराध की जानकारी विस्तार से दी। कार्यक्रम का प्रारंभ माँ सरस्वती की पूजा से हुआ। कार्यक्रम के संयोजक अनिल कुमार वर्मा व्याख्याता एवं प्रबंध समिति के अध्यक्ष सतीश धीवर ने समस्त अभ्यागतों को पुष्प, शाल भेंटकर स्वागत किया। संस्था के प्रचार्य राजेश शर्मा ने स्वागत भाषण दिया।
मुख्य वक्ता जीतेन्द्र गुप्ता ने बच्चों से बात करते हुए बताया कि आज समाज में अपराधो की संख्या लगातार बढ रही है, जिसमें साईबर क्राइम की बहुतायत है। फेशबुक, इंस्टाग्राम जैसे सोशल प्लेटफार्म पर कभी भी अंजाने व्यक्ति से दोस्ती नहीं करनी चाहिए। व्हाट्सप्प में अंजाने एपीके फाईल को बिलकुल न खोले। किसी भी व्यक्ति को ओटीपी न बताएँ। मोबाईल के इंटरनेट का उपयोग पूरी जागरूकता से करें। लडके और लडकियां अंजान शख्स को मोबाईल नंबर न दें। पढने की उम्र में केवल पढाई करें। माता पिता की बातों का सम्मान करें। कोई भी साईबर ठगी के शिकार होने पर शासन के सहायता नंबर 1930 पर फोन करें। साथ ही नाबालिक बच्चे बाईक, चारचक्के गाडी न चलाएँ। बीडी, सिगरेट, तंबाखू और शराब से दूर रहे। गैर कानूनी शराब बेचने वालों की शिकायत करें। थानेदार ने सभी लोगों को जागरूक रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रशिक्षु पुलीस अधिकारी भूपेन्द्र सिंह देहारी ने भी अपनी बातों से बच्चों को प्रेरित किया।
साईबर अपराधों से सुरक्षा पर आयोजित कार्यक्रम के सहयोगी उमाशंकर साहू प्रदेश उपाध्यक्ष नवभारत मिशन, सूत्रधार सतीश कुमार धीवर अध्यक्ष शाला प्रबंध समिति, समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा, सुरेन्द्र कुमार पांडेय एवं अभिषेक धीवर थे। व्याख्याता अनिल कुमार वर्मा ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। इस अवसर पर व्याख्याता सीमा ठाकुर, शिक्षक प्रदीप कुमार मुखर्जी, वरिष्ठ नागरिक पोमन सिंह ठाकुर एवं बडी संख्या में छात्र छात्राएं शामिल थी। अंत में आभार व्यक्त सतीश कुमार धीवर ने किया।
यह भी पढ़ें –
