भिलाई / दुर्ग , 19 अप्रेल , ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संस्थापक दादा लेखराज कृपलानी जी की जीवनी पर आधारित फिल्म भाग्यविधाता का किया गया निशुल्क प्रदर्शन, सिंधी समाज की कुर्बानियों एवं दादा लेखराज के समर्पण की गाथा। ज्ञान सूर्या भवन हाउसिंग बोर्ड भिलाई में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय संस्थान के संस्थापक सिंध हैदराबाद के दादा लेखराज कृपलानी जी की जीवनी पर बनी फिल्म बड़े पर्दे पर देखने के लिए भिलाई सिंधी समाज के साथ अन्य समाजों को स्नेहिल आमंत्रण दिया गया था। जिसमें आदर्श सिन्ध ब्रादर मंडल एवं साईं झुलेलाल महिला मण्डली के महिला एवं पुरुष सम्मिलित हुए।यह आयोजन दिनाँक 17/04/2026 गुरुवार को शाम 06 बजे से 9 बजे तक किया गया।

अवेकनिंग टीवी द्वारा यह फिल्म ” भाग्यविधाता” शीर्षक के नाम से बनाई गई।जिसमें परमात्मा की प्राप्ति के नियमों का पालन करने और आध्यात्म की पढ़ाई की अद्भुत कहानी को दर्शाया गया। और सिंधी समाज द्वारा दी गई कुर्बानियों को भी दर्शाया गया।यह फिल्म ब्रह्मा बाबा, मम्मा और ब्रह्माकुमारी दादी रतन मोहिनी के यज्ञ इतिहास पर आधारित है।जिसमें बाबा लेखराज कृपलानी जी के आध्यात्मिक सफर 1936 से 18 जनवरी 1969 तक को दर्शाया गया। जिसमें उनके जीवन में आध्यात्मिक ज्ञान बांटते समय उनके जीवन में आई आर्थिक,मानसिक और शारीरिक परेशानियों को भी दर्शाया गया कि किस प्रकार से समाज ने भी उनका विरोध किया। तब भी वे आध्यात्मिकता के ज्ञान को दान करने की राह पर अडिग रहकर लोगों को जोड़ने के लिए सदैव तन,मन,धन से सदैव समर्पित रहकर मानव हित हेतु अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।इस अवसर पर उपस्थित होने के लिए संस्था द्वारा सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

