

नई दिल्ली / गुरुग्राम , 02 अप्रैल , campussamachar.com, मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह एवं हरियाणा सरकार की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।
यह मुलाकात विकास की नई संभावनाओं को साकार करने और जनता के कल्याण हेतु प्रतिबद्धता को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह एवं हरियाणा सरकार की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का मार्गदर्शन राष्ट्र एवं प्रदेश की सेवा में नए आयाम स्थापित करने की प्रेरणा देता है।
