बिलासपुर. छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रान्तीय अध्यक्ष रवीन्द्र राठौर के आवश्यक दिशा-निर्देश एवं अश्विनी कुर्रे प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष व बिलासपुर संभाग प्रभारी की अगुवाई में ब्लॉक एवं जिला फेडरेशन कार्य समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण बैठक 4 सितम्बर को तिलक नगर कोन्हेर उद्यान में आहूत की गयी.
इस बैठक में तय किया गया कि आपसी तालमेल और समन्वय स्थापित कर फेडरेशन के विस्तार कार्यक्रम को चट्टानी एकता का परिचय देते हुए सक्रियता दिखाते हुए अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया जाएगा आपसी खींचतान मौजूद मतभेद एवं गुटीय ध्रुवीकरण को भुलाकर कर एकसाथ मिलकर कार्य करने को राजी हुए इस समझाईश फेडरेशन द्वारा घोषित कार्यक्रम कार्य नीति व योजना का क्रियान्वयन हेतु टीम भावनाओं का विशेष ध्यान रखें अंत में नवनियुक्त हुए संभाग प्रभारी अश्विनी कुर्रे प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष तथा विकास कायरवार बिलासपुर संभाग महामंत्री अनिमेष दीक्षित जिला उपाध्यक्ष नवमनोनयन पदाधिकारियों का जिला अध्यक्ष सुनील पांडेय एवं जिला सचिव रविन्द्र खुटे द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया और बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई.
इस अवसर पर वीरेन्द्र यादव प्रदेश सह मीडिया प्रभारी चंद्र प्रकाश तिवारी प्रदेश प्रवक्ता सुनील पांडेय जिला अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार साहू जिला उपाध्यक्ष विवेक तिवारी विधि सलाहकार संजय यादव जिला संयुक्त सचिव अवधेश विमल जिला मीडिया प्रभारी अजीत कुजूर ब्लॉक अध्यक्ष बिल्हा रविन्द्र बागड़े , नवीन क्षत्री कृष्ण कौशिक , अभय रंजन मिश्रा आदि शिक्षक साथी मौजूद थे. उक्त आशय की जानकारी प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री वीरेन्द्र यादव ने दी है
