
बिलासपुर, 3 दिसंबर. आज शासकीय प्रा शाला गतौरी में विदाई एवं नया प्रधान पाठक का वेलकम स्वागत कार्यक्रम का बहुत ही सुंदर आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी को बताया गया कि राकेश मसीह जी विगत 16साल तक प्रभारी प्रधान पाठक के रूप में शानदार व सफल दायित्व का निरवहन कर प्रधान पाठक के पद पर शा प्रा शाला डीघोरा वि खं तखतपुर में अपना बहुमुल्य योगदान देंगे। मसीह जी सीधा,सरल,मिलनसार की धनी है वे जिस स्कूल में भी रहेगें अपना कर्तव्य के प्रति सजग रहेगें।
campus samachar : शा प्रा शाला गतौरी के नवनियुक्त प्रधान पाठक संजय सोनवानी जी विगत पाँच वर्षो से इसी पाठशाला में कार्य कर चुके है वे बहुत अनुभवी है शैक्षिक समन्वयक के कार्य बखुबी से किए है। अब प्रधान पाठक के जिम्मेदारी भी अच्छा से निभायेगें।आशा है कि अपने स्कूल को एक नया विकास की ओर ले जायेंगें। इस अवसर पर शा पूर्व मा शाला गतौरी के प्रभारी प्रधान पाठक ईश्वर प्रसाद गहवई जी, गौतम दास मानिकपुरी, सरिता दुबे,प्रा शाला गतौरी के रजमुनिया भगत,कुमारी तारा सूर्यवंशी एवं छात्र छात्राओ के द्वारा दोनों शिक्षक का शानदार सम्मान कर यादगार बना दिया। कार्यक्रम में संकुल केन्द्र सेमरताल से शैक्षिक समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा प्रदीप कुमार मुखर्जी,मुख्य अभ्यागत यदुनंदन कौशिक सेवा निवृत प्रधान पाठक उपस्थित रहकर दोनों नवनियुक्त प्रधान पाठको को शुभकामनाएं के साथ बहुत बहुत बधाई दी गई।
