

- सौहार्दपूर्ण माहौल में विचार विमर्श एवं चर्चा उपरांत जिला कार्यकारिणी हेतु ब्लॉक अध्यक्षों ने नाम सुझाए जो सर्व सम्मति से पारित किए गए है.
बिलासपुर , 24 नवंबर। छत्तीसगढ़ सहायक/ समग्र शिक्षक फेडरेशन जिला -शाखा बिलासपुर आयोजित प्रदेश प्रतिनिधित्व प्रदान करने वाले बिलासपुर जिला के शिक्षको का सम्मान कर जिला कार्यकारिणी गठित किए जाने का अनुमोदन व सहमति रंजीत बनर्जी -प्रदेश सलाहकार अश्विनी कुर्रे -कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव -प्रदेश सहायक मीडिया प्रभारी चंद्रप्रकाश तिवारी -प्रदेश प्रवक्ता की गरिमामयी उपस्थिति में जिला कार्यकारिणी गठित करने की प्रक्रिया प्रारंभिक चर्चा हेतु संस्थापक सदस्य अनुभवजन्य तथा वरिष्ठ नेता रंजीत बनर्जी एवं अश्विनी कुर्रे की सदस्यों से अनुमति लेकर बैठक की कार्रवाई जिला अध्यक्ष सुनील पांडेय ने शुरू किया .
जिसका मुख्य प्रयोजन प्रान्तीय अध्यक्ष रवीन्द्र राठौर के अनुशंसा एवं आदेश के प्रतिपालन के अनुरूप जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाए. इस मुख्य विषय पर आपसी समन्वय स्थापित कर व सौहार्दपूर्ण माहौल में विचार विमर्श एवं चर्चा उपरांत जिला कार्यकारिणी हेतु ब्लॉक अध्यक्षों ने नाम सुझाए जो सर्व सम्मति से पारित किए गए है.
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष कोटा सुधीर मानिकपुरी बिल्हा ब्लॉक अध्यक्ष अजीत कुजूर तामेश्वर सन्नाड, पुरेन्द्र बरगाह, विकास कायरवार, श्री अवधेश विमल, आशुतोष राजपूत श्री पोलेश्वर यादव,संतू यादव, गोविन्द मानिकपुरी, अन्य शिक्षक साथी गण उपस्थित रहे . सभा के अंत में प्रदेश अध्यक्ष रवीन्द्र राठौर जी के नेतृत्व में बिलासपुर जिला को प्रतिनिधित्व दिए जाने पर आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित जिला अध्यक्ष सुनील पांडेय ने किया|उक्त आशय की जानकारी प्रेस -विज्ञप्ति के माध्यम से श्री वीरेन्द्र यादव प्रदेश सहायक मीडिया प्रभारी बिलासपुर ने दी.
