बिलासपुर , 02 अगस्त , बिलासपुर जिले के संकुल केंद्र:बालक रतनपुर अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नवागांव खूंटा के प्रधान पाठक रामेश्वर प्रसाद मस्ताना 01 अगस्त को अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए।संकुल प्राचार्य के एल फरवी , सहायक विकासखंड शिक्षाधिकारी,कोटा नवनीत तम्बोली ,विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं छात्र-छात्राओं, जनप्रतिनिधियो एवं शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों द्वारा गरिमामय समारोह में मस्ताना को भावभीनी विदाई दी गयी ,

इस अवसर पर वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में उनके कार्यकाल की स्मृतियाँ साझा करते हुए उपहारों के साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मस्ताना द्वारा सभी को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
