

- कार्यक्रम में बतौर अतिथि कलेक्टर संजय अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, सहायक कलेक्टर,जिला मिशन समन्वयक ओम पांडे,सहायक परियोजना अधिकारी अखिलेश तिवारी,शहरी स्त्रोत समन्वयक वासुदेव पांडे एवं संकुल सिरगिट्टी के सभी प्रधान पाठक एवं शिक्षक उपस्थित रहे .
बिलासपुर, 27 जून , कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि हर बच्चे में एक विशेष क्षमता होती है जरूरत है उसे निखारने की जरूरत है. उक्त बातें बिलासपुर के कलेक्टर संजय अग्रवाल ने शासकीय प्राथमिक शाला मन्नाडोल तिफरा संकुल सिरगिट्टी विकासखंड बिल्हा में शाला प्रवेश उत्सव के अवसर पर कही . कार्यक्रम में कलेक्टर ने कहा कि शिक्षा ही सबसे बड़ा माध्यम है जो व्यक्ति को शिखर तक पहुंचाता है चाहे वह शैक्षणिक ,समाजिक हो या राजनीतिक वर्तमान में सभी विद्यालयों में छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार शाला प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है . इसी कड़ी में शहर के मन्नाडोल में शाला प्रवेश उत्सव एवं नेवता भोज का कार्यक्रम रखा गया .
कार्यक्रम में बतौर अतिथि कलेक्टर संजय अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, सहायक कलेक्टर,जिला मिशन समन्वयक ओम पांडे,सहायक परियोजना अधिकारी अखिलेश तिवारी,शहरी स्त्रोत समन्वयक वासुदेव पांडे,सेवानिवृत्ति एडीपीओ रामदत्त गौरहा, संकुल प्रभारी अजीत कुजूर,वार्ड पार्षद वैजयंती जोशी, शैक्षिक समन्वयक आशीष वर्मा,शैक्षिक समन्वयक शैक्षिक संबंध तिफरा सुनील पांडे ,बिजौर शैक्षिक सामान्य मनोज सिंह ठाकुर, पी टीआई शिक्षक ,सुभाष त्रिपाठी एवं संकुल सिरगिट्टी के सभी प्रधान पाठक एवं शिक्षक उपस्थित रहे .

इस अवसर पर कलेक्टर ने मन्नाडोल में अवर एम फाउंडेशन की ओर से कराए गए लगभग 17 लाख से निर्मित शाला परिसर में प्रधान पाठक कक्ष,मेंन गेट, बाउंड्री वॉल,चेकर टाईल्स, मध्यान भोजन कक्ष, पुस्तकालय, टॉयलेट यूरिनल आदि का उद्घाटन किया बच्चों के रंगारंग प्रस्तुति ने कलेक्टर का मन मोह लिया विद्यालय के होनहार बच्चों ने “ऑपरेशन सिंदूर” के थीम पर देशभक्ति नृत्य से अतिथियों का अभिनंदन किया जिससे अधिकारी अभिभूत हो गए शाला परिसर में वृक्षारोपण भी मुख्य अतिथियों के कर कमल द्वारा किया गया और “सांस हो रही है काम आओ पेड़ लगे हम” नारों के बीच न केवल पेड़ लगाया गया बल्कि उसे जिंदा रखने के लिए भी शपथ लिया गया।
ज्ञात हो कि कभी दो कमरों और 112 बच्चों के साथ संचालित होने वाली मन्नाडोल शाला आज 260 से अधिक बच्चों के साथ पर्याप्त कमरे लाइब्रेरी शौचालय स्मार्ट कक्षा के साथ संचालित हो रही है और यहां के बच्चों ने राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर शहर का नाम रोशन किया है इस शाला के मोहल्ला क्लास को देखने शिक्षण विभाग के प्रमुख सचिव का भी आगमन हो चुका है कलेक्टर,सी. ई.ओ. और डीएमसी के द्वारा शाला का पूर्ण रूप से अवलोकन किया गया और शाला प्रबंधन की प्रशंसा की गई.

इसके साथ ही नव प्रवेशी बच्चों को गणवेश, किताबें तिलक और मिठाई खिलाकर प्रवेश दिलाया गया साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं प्रेषित की गई इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान पाठक आर.आर. श्रीवास वरिष्ठ शिक्षक सत्यनारायण मिश्रा, कंचन झा विजयलक्ष्मी वैष्णव,मौसमी साहू ,सरिता भार्गव, गंगोत्री साहू, उषा साहू एवं सफाई कर्मचारी प्रदीप साहू उपस्थित थे ।
आज के नेता भोज में मुख्य रूप से सूर्य सहायता समूह से गड्डी, कमला, जलबाई और सुकून ने अपनी महती भूमिका अदा की। कार्यक्रम का सफल संचालन सत्येंद्र श्रीवास के द्वारा किया गया.
Bilaspur का यह VIDEO जरुर देखें –
