

- मास्टर ट्रेनर मनोज कुमार यादव ने शिक्षकों के समक्ष ब्लूप्रिंट की एवं प्रश्न पत्र निर्माण की समस्त बिंदुओं का व्याख्या करते हुए शिक्षकों को छोटे-छोटे समूहओ में विषय के अनुसार प्रश्न पत्र बनाने के लिए दिया गया.
- स्वामी आत्मानंद कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चकरभाठा में आयोजित हुआ कार्यक्रम .
बिलासपुर , 13 जनवरी , विकासखंड स्तरीय विज्ञान समूह के व्याख्याताओ का पांच दिवसीय प्रशिक्षण स्वामी आत्मानंद कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चकरभाठा में आयोजित हो रही है इस प्रशिक्षण का आज चतुर्थ दिवस का प्रारंभ माता सरस्वती की वंदना एवं प्रेरणा गीत से प्रारंभ हुआ .
मास्टर ट्रेनर मनोज कुमार यादव ने शिक्षकों के समक्ष ब्लूप्रिंट की एवं प्रश्न पत्र निर्माण की समस्त बिंदुओं का व्याख्या करते हुए शिक्षकों को छोटे-छोटे समूहओ में विषय के अनुसार प्रश्न पत्र बनाने के लिए दिया गया इसके पश्चात डाइट पेंड्रा से आए हुए जिला नोडल अधिकारी श्रीमती अलका शुक्ला ने शिक्षकों से प्रशिक्षण के बारे में जानकारी ली एवं उनके सुझावों को भी सुना भोजन अवकाश के पश्चात लर्निंग आउटकम पर मॉन्स्टर ट्रेनर श्री विनय कुमार तिवारी एवं श्री कुशाल महंत ने शिक्षकों को बताया कि नई शिक्षा नीति 2020 इस पर जोर दिया जा रहा है ताकि बच्चों कितना सीख पाए हैं किस दिशा में सीख पाए हैं क्या उनमें सीखने में कमी रह गई ऐसे सभी बातों पर शिक्षकों के मध्य अपनी जानकारी साझा की .

तत्पश्चात श्रीमती पूनम मिश्रा डाइट पेंड्रा से निरीक्षण के लिए चकरभाठा बिल्हा ब्लॉक में उनका आगमन हुआ और उन्होंने प्रशिक्षण के रूपरेखा की जानकारी ली एवं बताया कि यह वास्तव में ट्रेनिंग scert के द्वारा आयोजित हो रही है इसके पश्चात शिक्षकों ने ब्लूप्रिंट के अनुसार प्रश्न पत्र निर्माण करने के बाद अपना प्रेजेंटेशन दिया | अंतिम घंटे में डाइट पेंड्रा से आए हुए श्री विकास वर्मा जी ने के साथ डॉ भूपेंद्रधर दीवान प्रशिक्षण केंद्र का अवलोकन किया एवं उपस्थित की जानकारी ली श्री वर्मा जी ने शिक्षकों से बातचीत की और इस प्रशिक्षण के उद्देश्य एवं इसके महत्व पर प्रकाश डाला इस तरह आज का प्रशिक्षण का समापन हुआ.
