-
सभी की ओर से अभिनंदन -पत्र दादा रंजीत बनर्जी को अभिनन्दित किया गया जिसके उपरांत लजीज व्यंजन व जायकेदार भोजन का स्वाद लिया गया.
बिलासपुर, 14 जुलाई ,वरिष्ठ शिक्षक एवं कद्दावर शिक्षक नेता श्री रंजीत बनर्जी अपने अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर दिनांक 30 जून 2025को शासकीय प्राथमिक शाला तिफरा बिलासपुर से सेवा निवृत्त होने पर जनगणना शिक्षक संगठन बिलासपुर द्वारा उनके सम्मान में उस्लापुर मुंगेली रोड स्थित पैसीफीक रेस्टोरेंट में रात्रिकालीन विदाई समारोह का शानदार आयोजन रखा गया था , जिसमें सभी शिक्षक साथियों ने श्रीफल व शाल तिलक लगाकर बुके देकर माल्यार्पण से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया.
इस अवसर पर जनगणना शिक्षक संगठन की ओर से वरिष्ठ शिक्षक रामशंकर योगी सहित योगेन्द्र वर्मा, बाल मुकुंद शर्मा ने स्मृति चिन्ह भेंट किया तथा जयप्रकाश द्विवेदी ने चांदी की अंगूठी पहनाकर सम्मानित किया एवं श्री कृष्ण चंद्र मिश्रा एवं जे.एल.लक्ष्मी शेखर राव ने श्री फल व शाल से सम्मानित किया तथा वीरेन्द्र यादव एवं दशमंत जायसवाल ने ट्राली बैंग बीग साईज उपहार में भेंट किया.
श्रीमती ज्योति कोन्हेर,देशकर मैडम ने उपहार स्वरुप कविता बंद फ्रेम तस्वीर भेंट दी गई . सभी की ओर से अभिनंदन -पत्र दादा रंजीत बनर्जी को अभिनन्दित किया गया जिसके उपरांत लजीज व्यंजन व जायकेदार भोजन का स्वाद लिया गया. सभी गुरुजनों ने दादा रंजीत बनर्जी को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय व सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दी .
