
बिलासपुर. bilaspur school news : जिले में बढ़ते हुए ठंड एवं शीतलहर के कारण छोटे बच्चों के बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर महोदय बिलासपुर के निर्देशानुसार जिले में संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय – नर्सरी, प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक (कक्षा नर्सरी से आठवीं तक ) में अध्ययनरत छात्र छात्राओं हेतु दिनांक 5 जन वरी 2023 से 7 जनवरी 2023 तक अवकाश घोषित किया जाता है|(अवकाश केवल छात्र- छात्राओं के लिए है | शिक्षक तथा अन्य कर्मचारी निर्धारित समय में विद्यालय में उपस्थित रहकर दायित्व निर्वहन करेंगे)
हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी की कक्षाएं पूर्ववत संचालित रहेंगी।
