बिलासपुर , 25 जूनम, शा प्रा शाला सेमरताल बिलासपुर में नव निर्वाचित S. M. C समिति विद्यालय परिवार की उपस्थिति में आज 25 जून 2026 को शाला प्रवेशउत्सव हर्षोल्लास क़े साथ मनाया गया नव प्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर, ड्रेस, पेन्सिल, चॉकलेट आदि देकर स्वागत किया गया

शा प्रा शाला सेमरताल में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया. इस अवसर पर नव निर्वाचित S. M. C समिति के अध्यक्ष अमित राव मराठा शैक्षिक समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा समिति के नवनिर्वाचित सदस्य गण उपस्थित रहे
प्रधान पाठक इंदिरा कश्यप ने उपस्थित सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया. इसके बाद नवप्रवेशी विद्यार्थियों को फुल माला तिलक लगाकर स्वागत किया गया विद्यालय परिवार की ओर से सभी बच्चों को चाकलेट बुक ड्रेस वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में निलिमा निकोसे, राधा टंडन बालमुकुंद शर्मा, अनुपमा गौरहा, प्रदीप कुमार मुखर्जी, शशी श्रीवास्तव,बीना ठाकुर आदि का भरपूर सहयोग रहा।
