
कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर, पुष्प गुच्छ एवं चाकलेट ,बिस्किट, स्लेट पुस्तक आदि देकर उनका स्वागत किया गया.
बिलासपुर , campus samachar.com, प्राथमिक शाला दोमुहानी मे धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव 27 जून 25 को शासन के आदेशानुसार 16 जून को स्कूल खुलने के पश्चात नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत कर शाला प्रवेश उत्सव मनाया जाए जिसके अन्तर्गत शा प्रा शा शाला दोमुहानी मे 27/6/25 को शाला प्रवेश उत्सव बडी ही धूमधाम से मनाया गया.
इस कार्यक्रम में देवरीखुर्द संकुल प्रभारी श्रीमती साधना प्रधान ,APC श्रीमती सुनीता पांडेय,ABEO दिप्ती गुप्ता बिल्हा,URC बिल्हा वासुदेव पांडेय, सावित्री सेन,पूर्व पार्षद परसदा दुर्गेश कौशिक, प्रवीण दुबे, SMC के समस्त सदस्य एंव पालकगण उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर, पुष्प गुच्छ एवं चाकलेट ,बिस्किट, स्लेट पुस्तक आदि देकर उनका स्वागत किया गया. साथ ही बच्चों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया इसके पश्चात शाला में स्मार्ट क्लास का भी शुभारंभ किया गया जिसमें समुदाय सहभागिता के सहयोग एवं प्रधान पाठक श्रीमती उषा कोरी के सौजन्य से शाला मे गूगल टीवी लगाया गया उन्होंने जिसके लिए नवीन प्राथमिक शाला सिरगिट्टी के शिक्षक योगेश कारंजकर को शाला परिवार की ओर से धन्यवाद दिया गया।आए हुए अतिथियों के द्वारा बच्चों को आशीष वचन एवं शुभकामनाएं दी गई।

शाला प्रवेश उत्सव के साथ शाला मे न्यौता भोजन का आयोजन शाला परिवार एंव पूर्व पार्षद परसदा दुर्गेश कौशिक के सौजन्य से किया गया इस कार्यक्रम में शाला परिवार से ममता सोनी, सूर्यकांत मिश्रा, अर्चना सोनी ,सुनीता अग्रवाल, प्रतिभा देवांगन, परवीन बानो, अनुपमा आडिल्य, पूजा तिवारी एवं संतराम कोसले शामिल रहे.

