
- राष्ट्रीय साधन सह प्रवीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMSE )2024 -25 का परिणाम घोषित .
- चयनित छात्राओं को 9वीं से 12 वीं तक 1000 रुपए प्रति माह छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी.
बिलासपुर ,22 मई, campussamachar.com, पारस और गुरु के अंतर को समझना चाहिए। पारस लोहे को सोना बना सकता है पर पारस नही बना सकता, किन्तु गुरु तो अपने संपर्क मे आने वाले विद्यार्थियों को अपने जैसा ही योग्य बना देते हैं। ऐसा ही एक सुंदर प्रसंग में ग्राम काठा कोनी की पूर्व मा.शाला काठाकोनी, वि.ख. तखतपुर में अध्ययनरत दो छात्राएं कु. रिया खांडे एवं कु. श्वेता सोनवानी एनएमएमएसई NMMSE में चयनित हुई। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षिका श्रीमती रश्मि अग्रवाल को देते हुए बताया हैं कि उन्हीं के मार्गदर्शन व निरंतर सहयोग से वे सफलता को अर्जित कर अपने परिवार, ग्राम व शाला का नाम रोशन किये हैं।
छ. मा.शि.मं. रायपुर द्वारा आयोजित राष्ट्रीय साधन सह प्रवीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMSE )2024 -25 का परिणाम घोषित हुए . शा.पूर्व मा.शाला काठाकोनी, वि.ख. तखतपुर से दो छात्राएं कु. रिया खांडे एवं कु. श्वेता सोनवानी NMMSE में चयनित हुई। इसके लिए शाला परिवार दोनों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ देता है। पूरा गांँव एवं शाला परिसर छात्राओं की इस उपलब्धि पर गौरवान्वित है। चयनित छात्राओं को 9वीं से 12 वीं तक 1000 रुपए प्रति माह छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
