
बिलासपुर, 22 जुलाई , जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल ने 21 जुलाई को शहरी क्षेत्र के सभी शैक्षणिक समन्वयक की महत्वपूर्ण बैठक ली .इस बैठक में शैक्षिक कैलेंडर (वार्षिकी) के तहत् पर्यावरण संरक्षण व शुद्ध पेयजल आपूर्ति तथा स्वच्छता अभियान के मद्देनजर सभी स्कूलों में प्रार्थना सभा के दौरान 10मिनट का सत्र इन प्रमुख बिंदुओं पर फोकस किया जाएगा, जिसमें शालेय बच्चों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें इस बाबत एजेन्डा तैयार कर नगरी निकाय विभाग का अमला पूर्ण सहयोग करेगा.
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर विजय तांडे, पी.दासरथी, सहायक संचालक अमित कुमार आयुक्त नगर निगम बिलासपुर प्रवेश कश्यप जोन अधिकारी नगर निगमहित सभी एबीओ मुकेश अग्रवाल, यू आर सीसी वासुदेव पांडे.बिलासपुर सहित सभी 15शहरी क्षेत्र के शैक्षिक समन्वयक उपस्थित थे.
