

- शाला के प्रधान पाठक ने सभी बच्चों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। केदार दुबे द्वारा बताया कि इससे शाला में बच्चों के साथ समुदाय का प्रतिनिधि बढ़ेगा, बच्चों में अनुशासन का ज्ञान तथा सभी मंत्रियों को साथ मिलकर काम करने का बच्चों में नई कौशल का विकास होगा।
- शिक्षक कलेश्वर साहू ने सभी मंत्रियों को उनके संबंधित कार्यों और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से बताया।
बिलासपुर, 19 जुलाई , राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जनपद प्राथमिक शाला बिल्हा लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव के माध्यम से बालसभा का गठन किया गया। इस प्रक्रिया में छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और विभिन्न मंत्री पदों के लिए अपने प्रतिनिधियों का चुनाव किया।
चुनाव प्रक्रिया 14 जुलाई को प्रधान पाठक के चुनाव के अधिसूचना जारी के साथ प्रारंभ किया गया। निर्वाचन हेतु नामांकन फॉर्म दाखिल किये, दावा आपत्ति, नाम वापसी के लिए समय दिया गया कोई भी प्रत्याशी नाम वापसी नहीं लिए ,चुनाव प्रचार के लिए दो दिन का समय दिया गया सभी प्रत्याशियों ने जमकर चुनाव प्रचार किया मतदाताओं को अपने पक्ष में लुभाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए तो किसी ने सभी मतदाताओं से हाथ जोड़कर आशीर्वाद लिए ।
चुनाव शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने के लिए रिटर्निंग ऑफिसर- संस्था के प्रधान पाठक के द्वारा चुनाव अधिकारी पीठासीन, सहयोगी शिक्षकों मतदान अधिकारी क्रमांक 1, मतदान अधिकारी क्रमांक 2, मतदान अधिकारी क्रमांक 3, मतदान अधिकारी 4 नियुक्त किए गए थे । रिटर्निंग ऑफिसर के द्वारा चिन्हांकित मतदाता सूची प्रकाशित की किया गया था, जिसमें कक्षा तीसरी से पांचवी के छात्र-छात्राएं के नाम सूची में शामिल थे, चुनाव प्रक्रिया बैलेट पेपर के माध्यम से संपन्न हुआ इसके लिए बैलेट पेपर का निर्माण रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा कराया गया था, सभी मतदाताओं को बैलट पेपर उपलब्ध कराकर अपनी पसंद के प्रत्याशी चुनने हेतु मतदान कराया गया। चुनाव प्रक्रिया में गोपनीयता बनाए रखने के लिए एक बूथ कक्ष का निर्माण किया गया था, जिसमें मतदाता अपने पसंद के उम्मीदवार के नाम पर निशान लगाकर मतदान पेटी में अपना मतपत्र डालते गए।

मतदान 18 जुलाई शुक्रवार सुबह 11 से प्रारंभ होगा 1 बजे तक चली। मतदान समाप्ति के बाद मतदान पेटी को एजेंट के समक्ष सीलिंग किया गया, 10 मिनट बाद मतगणना के लिए एजेंट के समक्ष मतदान पेटी को खोला गया, मतगणना पूर्ण पारदर्शिता के साथ किया गया, रिजेक्ट मतपत्र को एजेंट को दिखाकर अलग से रखा गया, चुनाव परिणाम नवनिर्वाचित बालसभा में तृषा जांगड़े को प्रधानमंत्री, करण निषाद को उपप्रधानमंत्री, पूनम मार्कण्डेय को शिक्षा मंत्री, यास्मिता श्याम को खेल मंत्री, हर्ष रात्रे को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री, धनंजय कौशिक को पर्यावरण मंत्री, निकिता कोशले को सुरक्षा एवं जन-संपर्क मंत्री, चांदनी साहू को संस्कृति मंत्री, और धनिशा लहरे को खाद्य मंत्री चुना गया तथा इन सभी मंत्रियों का सहयोगी के लिए प्रधान पाठक द्वारा पांच – पांच सहायक भी मनोनीत किए गए हैं । इन आठ मंत्रियों का निर्वाचन प्रत्यक्ष चुनाव के माध्यम से तथा उप प्रधान मंत्री मनोनीत किए गए।
आज के इस बाल सभा शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीएसी केशव वर्मा, विशिष्ट अतिथि केदार दुबे सेवानिवृत्त शिक्षक, साधराम मरकाम प्रधान पाठक के अध्यक्षता में नव-निर्वाचित छात्रों को शपथ दिलाई गई। नवनिर्वाचित मंत्रियों को अतिथियों द्वारा बैच, गुलाल लगाकर और फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर केशव वर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया के महत्व और उनकी नई भूमिकाओं की जिम्मेदारी पर प्रकाश डाला।

शाला के प्रधान पाठक ने सभी बच्चों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। केदार दुबे द्वारा बताया कि इससे शाला में बच्चों के साथ समुदाय का प्रतिनिधि बढ़ेगा, बच्चों में अनुशासन का ज्ञान तथा सभी मंत्रियों को साथ मिलकर काम करने का बच्चों में नई कौशल का विकास होगा। शिक्षक कलेश्वर साहू ने सभी मंत्रियों को उनके संबंधित कार्यों और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से बताया। इस कार्य को संपन्न कराने के लिए जनपद प्राथमिक शाला बिल्हा का प्रधान पाठक साधराम मरकाम, शिक्षक पुनीराम साहू, कलेश्वर साहू, श्वेता केशरी, नीलम सूर्यवंशी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम का सफल संचालन कलेश्वर साहू, नीलम सूर्यवंशी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन श्वेता केशरी द्वारा किया गया। इस बाल सभा के गठन से छात्रों में नेतृत्व क्षमता और सामुदायिक सहभागिता की भावना को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
