

- विद्यालय में नन्हें मुन्हे बच्चों द्वारा माँ दुर्गा के 9 रूपों में सजधज कर महिषासुर मर्दन का शानदार चित्रण प्रस्तुति किया गया. उपस्थित अतिथियों, विद्यालय के समस्त स्टॉफ के साथ ग्रामीणों ने भी बच्चों के इस कार्यक्रम को सराहा .
बिलासपुर , 27 सितम्बर , जनपद प्राथमिक शाला मर्ज पूर्व माध्यमिक शाला कोरमी कल दिनाँक 26 सितम्बर 25 को नवरात्री के पावन अवसर पर शासकीय जनपद प्राथमिक शाला कोरमी विकास खण्ड बिल्हा में न्योता भोज का आयोजन किया गया. विद्यालय में नन्हें मुन्हे बच्चों द्वारा माँ दुर्गा के 9 रूपों में सजधज कर महिषासुर मर्दन का शानदार चित्रण प्रस्तुति किया गया. उपस्थित अतिथियों, विद्यालय के समस्त स्टॉफ के साथ ग्रामीणों ने भी बच्चों के इस कार्यक्रम को सराहा .

कार्यक्रम पश्चात बच्चों को पूड़ी -सब्जी, फल एवं मिष्ठान का वितरण कर न्योता भोज कराया गया. इस अवसर पर सकल राम धीरज प्रधान पाठक, ममता छात्रे प्रधान पाठक, चंद्रकिरण खंडे, प्रिया पांडे, ईश्वरी ध्रुव, कुमार दास मानिकपुरी, विजय कुमार चंद्राकर, ममता सोनी, ओलरीका लकड़ा आदि उपस्थित रहे .
