
- बच्चों ने गुरु जनो का सम्मान फूल माला श्री फल और बुके से किया और चरण वंदन कर आशीर्वाद लिया .
बिलासपुर , 10 जुलाई , सेजेस तिफरा में गुरु पूर्णिमा पर गुरुजनों का सम्मान और गुरु महिमा पर चर्चा आयोजित कि गई बच्चों और शिक्षकों ने गुरु महिमा का वर्णन किया। प्राचार्य विश्वनाथ कश्यप, सेवानिवृत्त शिक्षक रंजीत बनर्जी का जनप्रतिनिधियों और बच्चों ने गुरु जनो का सम्मान फूल माला श्री फल और बुके से किया और चरण वंदन कर आशीर्वाद लिये। जय कौशिक और लिपि वर्मा ने गुरु पूर्णिमा पर संचालन करते हुये अपने विचार रखे.

कार्यक्रम में उपस्थित SMDC अध्यक्ष ईश्वर साहू एवं पार्षद श्याम कार्तिक वर्मा, कृष्ण कुमार कश्यप, राघवेंद्र झा, दीपक यादव, ने संस्था प्रमुख प्राचार्य डॉ विश्वनाथ कश्यप, रंजीत बनर्जी, cac सुनील पांडेय , रवि दुबे,रेखा दुबे रजनी गंधा बेहार,सविता त्रिवेदी, मधुलिका त्रिपाठी , हेमलता बघेल,सहित सभी शिक्षकों का सम्मान किया गया।

