

- मंडली द्वारा घर घर मे हिंदू संस्कृति व संस्कार के निःशुल्क प्रचार व प्रसार हेतु संगीतमय सुंदरकांड तथा हनुमान चालीसा के पाठ के साथ शुभमविहार मानस मंडली माँ भारती के वैभव को बनाये रखने हेतु प्रत्येक नागरिकों में हिंदुत्व के गुणों की अलख जगाई जा रही हैं।
बिलासपुर , 05 अगस्त , युगाब्द 5127 श्रावण शुक्ल पुत्रदा एकादशी के पावन अवसर पर महावीर नगर स्थित भोलेनाथ जी के मंदिर में सीए राजेश अग्रवाल के आग्रह पर शुभमविहार मानस मंडली द्वारा सतत 153वें संगीतमय सुंदरकांड व हनुमान चालीसा के पाठ के पश्चात उपस्थित धर्मनिष्ठ श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए ललित हीरालाल गर्ग ने बताया कि अभी 50 लोग महावीर नगर में हैं, जबकि उनमें से केवल 20 ही महावीर नगर के हैं। वैसे ही भारत में रहने वाले प्रत्येक भारत के नहीं होते। एकेश्वरवादी व विस्तारवादी सेमेटिक धर्मो में संकीर्णता हैं। जबकि बहुदेववादी हिंदुओं के शिवमंदिर में श्रीराम व हनुमान का गुणगान संभव है। इसका मुख्य कारण अहिन्दुओं के आस्था के केंद्रबिंदु का देश से बाहर होना है। उन्होंने उपस्थित जनों को जाति भेदभाव मुक्त 100% हिंदुत्व के गुणों वाले निरापद हिंदु राष्ट्र हेतु संकल्प दिलवाया।
आज के आयोजन में अखिलानँद सत्यनारायण पारासर, ललित हीरालाल गर्ग, विनोद अवस्थी, आर पी मिश्रा, प्रमोद अवस्थी, नरेंद्र गोपाल, सुरेंद्र दुबे, अखिलेश द्विवेदी, भूपेंद्र यादव , राजेश अग्रवाल, पी आर साहू, राजेश चौबे, डी पी सक्सेना, हेमा अग्रवाल, दीपिका तिथे, रीता हुरा, आरती केशरवानी, सरिता चौबे, पायल ठाकुर सहित बड़ी सँख्या में जागरूक नागरिक उपस्थित हुए।
उक्त मंडली द्वारा घर घर मे हिंदू संस्कृति व संस्कार के निःशुल्क प्रचार व प्रसार हेतु संगीतमय सुंदरकांड तथा हनुमान चालीसा के पाठ के साथ शुभमविहार मानस मंडली माँ भारती के वैभव को बनाये रखने हेतु प्रत्येक नागरिकों में हिंदुत्व के गुणों की अलख जगाई जा रही हैं।
