

- अपने पौत्र कृष्ण गर्ग के साथ पौधरोपण करते हुए जे पी हाईट्स विकास समिति के अध्यक्ष ललित अग्रवाल, उपाध्यक्ष संजय सिंह राजपूत व कोषाध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने बताया कि पौधरोपण से पर्यावरण संतुलित होता हैं।
बिलासपुर, 30 जून , ,campusamachar.com, समाज के प्रति अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन करते हुए जे पी हाईट्स विकास समिति के पदाधिकारियों ने स्मार्ट सिटी बिलासपुर के शुभमविहार स्थित शिवमंदिर मार्ग में गड्ढों की सड़क, नाली के अभाव में बरसात के पानी की निकासी व्यवस्था नहीं होने से बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों व बाहर से पढ़ने आई युवतियों को रात के अंधेरे में आवागमन में होने वाली परेशानी के निराकरण हेतु लोकतंत्र के चौथे स्तंम्भ डिजिटल व समाचार पत्रों के सहयोग से विधायिका व न्यायपालिका से सालों से लंबित मूलभत सुविधाओं को उपलब्ध कराने हेतु प्रशासन को उचित निर्देश देने की उम्मीद पर आज उसी सड़क के किनारे में नीम का पौधरोपण किया गया।
अपने पौत्र कृष्ण गर्ग के साथ पौधरोपण करते हुए जे पी हाईट्स विकास समिति के अध्यक्ष ललित अग्रवाल, उपाध्यक्ष संजय सिंह राजपूत व कोषाध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने बताया कि पौधरोपण से पर्यावरण संतुलित होता हैं।
1. वायु शुद्धिकरण: पौधे वायु में मौजूद प्रदूषकों को अवशोषित कर शुद्ध हवा प्रदान करते हैं।
2. जल चक्र: पौधे जल चक्र को बनाए रखने में मदद करते हैं और जलवायु परिवर्तन को कम करते हैं।
3. मिट्टी का संरक्षण: पौधे मिट्टी को स्थिर रखने और कटाव को रोकने में मदद करते हैं।
4. वायु गुणवत्ता में सुधार: पौधे वायु में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाते हैं और प्रदूषकों को कम करते हैं।
5. तनाव कम करने में मदद: पौधों के आसपास रहने से तनाव कम होता है और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है।
6. शारीरिक स्वास्थ्य: पौधों के पास रहने से शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है और रोगों का खतरा कम होता है।
पौधरोपण न केवल पर्यावरण, बल्कि स्वास्थ्य, आर्थिक और सामाजिक लाभ भी प्रदान करती है। माननीय प्रधानमंत्री के एक वृक्ष माँ के नाम अभियान के तहत यदि महानुभवों की नजर पड़ गई तो स्मार्ट सिटी के इस पॉस मोहल्ले की नाली, सड़क व स्ट्रीट लाईट की समस्या का भी निराकरण संभव है।
bilaspur में रथयात्रा का VIDEO देखें
