बिलासपुर . शुभम विहार स्थित जे.पी. हाइट्स में श्रीमती हनी मयंक अग्रवाल ने अपनी सखियों के साथ पूरे उत्साह और उमंग के साथ सावन किटी उत्सव मनाया। सावन की हरियाली और खुशियों से सराबोर इस आयोजन में महिलाओं ने विभिन्न मनोरंजक गेम्स का आनंद लिया और स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाते हुए जमकर मस्ती की।
इस खुशनुमा अवसर पर श्रीमती निशा ललित अग्रवाल, मोनिका निलेश अग्रवाल, दीपिका निशांत शुक्ला, करिश्मा संतोष अग्रवाल, सुषमा मनोज अग्रवाल, भावना संदीप ठाकुर, श्रीमती हनी मयंक अग्रवाल सहित अनेक सखियां उपस्थित रहीं।
हंसी-खुशी, अपनापन और सावन की मस्ती से भरपूर यह आयोजन सभी के लिए यादगार बन गया। सावन की फुहार, सखियों का प्यार और खुशियों की बहार—यही रहा जे.पी. हाइट्स के सावन किटी उत्सव का सार
यह भी पढ़ें
